खेल

IND-W vs IRE-W: मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी, आयरलैंड के सामने 156 का लक्ष्य

IND-W vs IRE-W T20 WC: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच खेल रही है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. स्मृति मंधाना की शानदार पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए. मंधाना बेशक शतक के चूक गई लेकिन उन्होंने अपनी इस धमाकेदार पारी के दम पर सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदों को कायम रखा है. उन्होंने 56 गेंदो में 3 छक्के और 9 चौके की मदद से 87 रन बनाए.

हर हाल में भारत के लिए जीतना जरूरी

भारत को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए आयरलैंड महिला टीम को हराना ही होगा. क्योंकि अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. ग्रुप स्टेज में यह आखिरी मुकाबला होगा. अगर टीम इंडिया यहां गलती करती है तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट सकता है.

पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया टॉप-2 में

भारतीय टीम ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. टीम इंडिया ने 3 मैच खेले, 2 में जीत और एक में हार मिली. इंग्लैंड 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. 4 पॉइंट्स के साथ वेस्टइंडीज तीसरे और 2 पॉइंट्स के साथ पाकिस्तान चौथे स्थान पर है. वहीं, आयरलैंड आखिरी नंबर पर है. इन आंकड़ों को देखकर आप समझ ही गए होंगे की भारत के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है.

दोनों टीमें की प्लेइंग-11

IND: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह

IRE: एमी हंटर, गेबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, एल डेलानी (कप्तान), अर्लीन केली, मैरी वाल्ड्रॉन (विकेटकीपर), लियाह पॉल, कारा मरे, जॉर्जीना डेम्पसे

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago