खेल

India-England Test Series: रोमांचक मुकाबले में छह रन से जीता भारत, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

India-England Test Series: भारत ने ‘केंनिग्टन ओवल’ (Oval Test) में खेले गए रोमांचक मुकाबले को 6 रन से अपने नाम किया. पांचवां टेस्ट जीतने के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की.

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम पहली पारी में महज 224 रन की ही बना सकी. इस पारी में करुण नायर ने 57 रन बनाए, लेकिन टीम को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंचा सके.

इंग्लैंड के लिए इस पारी में गस एटकिंसन ने सर्वाधिक पांच शिकार किए, जबकि जोश टंग ने तीन विकेट चटकाए.

इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाते हुए 23 रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली. इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉली ने सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 53 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट चटकाए, जबकि आकाश दीप ने एक खिलाड़ी को अपना शिकार बनाया.

जायसवाल का शतक रहा अहम

दूसरी पारी में भारत 70 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा चुका था. यहां से यशस्वी जायसवाल ने आकाश दीप के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की.

जायसवाल ने 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 118 रन बनाए, जबकि आकाश दीप ने 66 रन की पारी खेली. इनके अलावा रवींद्र जडेजा (53) और वाशिंगटन सुंदर (53) ने अर्धशतक जमाए. भारत की दूसरी पारी में जोश टंग ने पांच विकेट हासिल किए. गस एटकिंसन को तीन, जबकि जेमी ओवरटन को दो सफलताएं हाथ लगीं.

इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट मिला. जैक क्रॉली (14) और बेन डकेट (54) के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई. कप्तान ओली पोप (27) जब आउट हुए, उस वक्त टीम तीन विकेट खोकर 106 रन बना चुकी थी.

यहां से जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ 195 रन जोड़ते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया. रूट ने 105 रन बनाए, जबकि ब्रूक ने 111 रन की पारी खेली.

अंतिम दिन भारत ने बचा लिए 35 रन

मुकाबले के अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन की दरकार थी, लेकिन 347 के स्कोर पर जेमी स्मिथ का विकेट निकालने के बाद भारत ने मैच में वापसी करते हुए इंग्लैंड को 367 रन पर ऑलआउट कर दिया. भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आखिरी विकेट लेकर ये मैच भारत की झोली में डाल दी. साथ ही सिराज ने मैच में टोटल 5 विकेट झटक लिए.

इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से अपने नाम किया, जिसके बाद टीम इंडिया ने 336 रन से दूसरा मैच जीतते हुए सीरीज में बराबरी कर ली. इंग्लैंड ने तीसरा मैच 22 रन के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद चौथा मैच ड्रॉ रहा था.


ये भी पढ़ें: जब Indian तेज गेंदबाज ने Pakistani कप्तान को कर दिया था खामोश, आज है उनका जन्मदिन, जानें उनकी दिलचस्प कहानी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

42 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago