देश

जम्मू-कश्मीर: पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला आतंकवाद को लेकर ये क्या बोल गए? बयान पर विवाद होना तय

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेस के नेता फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने आतंकवाद पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार (4 अगस्त) को कहा कि पाकिस्तान के साथ जब तक रिश्ते नहीं सुधरेंगे, तब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा. उन्होंने कहा कि ना कभी आतंकवाद खत्म हुआ था और ना होगा.

Farooq Abdullah केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने इस दौरान ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए को हटे छह साल हो गए, लेकिन अब तक जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया. केंद्र सरकार दावा करती थी, कि अनुच्छेद 370 हटने से आतंकवाद की समस्या खत्म हो जाएगी, लेकिन आतंकवाद की समस्या खत्म नहीं हुई.

यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत इन केंद्र मंत्रियों ने जताया दुख, समाज के प्रति उनके योगदान को किया याद

उन्होंने (Farooq Abdullah) कहा कि आतंकवाद कभी खत्म नहीं होगा. जो लोग मानते हैं कि आतंकवाद खत्म हो जाएगा, मैं उन्हें इसी वक्त चुनौती देता हूं. जब तक पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते बेहतर नहीं हो जाते, तब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी वोटर पर्चियों से लेकर चॉकलेट के रैपर तक, इस आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने की पहलगाम हमले के आतंकियों की पहचान

इस दौरान उन्होंने (Farooq Abdullah) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आज हमारे बहुत अच्छे दोस्त शिबू सोरेन, जो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री थे, का निधन हो गया है. दुख की इस घड़ी में हम सभी हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं. हमें उम्मीद है कि वह उस राज्य को आगे बढ़ाने और उसके लोगों की गरीबी और पीड़ा को मिटाने के लिए अपने पिता द्वारा उठाए गए कदमों को आगे बढ़ाएंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सपनों की रानी’ के प्यार में बर्बाद हुआ ब्राजीलियाई आशिक, 2,000 KM दूर जाकर खुला खौफनाक राज; देखें VIDEO

AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…

6 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

7 minutes ago

ट्रंप के ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ की आहट!12 देशों में एडवाइजरी जारी, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…

30 minutes ago

रामायण की कितनी कहानियां? आनंद नीलकंठन की किताब बताती है, हर दौर में बदलती रही इस महाकाव्य की दुनिया

आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…

31 minutes ago

Bank Holidays List: महानवमी से विजयादशमी तक 5 दिन की छुट्टियां, घर से निकलने से पहले जानें बैंकों का शेड्यूल

RBI Bank Holiday List: 19 अक्टूबर 2026 (महानवमी) से लेकर 23 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा…

41 minutes ago