खेल

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से पहले बदला भारतीय टीम का स्क्वाड, इस ऑलराउंडर को किया गया रिलीज

India Test Team Squad Update 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. हालांकि,पांचवें टेस्ट से पहले भारतीय टीम के स्क्वाड में दो बदलाव देखने को मिले हैं. दरअसल, केएल राहुल को पांचवें टेस्ट मैच से रिलीज कर दिया गया है. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. इसके अलावा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी पांचवें टेस्ट मैच से रिलीज कर दिया गया है.

पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव

स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को इस सीरीज में दूसरे टेस्ट के स्क्वॉड में शामिल किया गया था लेकिन लेकिन उन्हें एक भी टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला. सुंदर को आगामी दो मार्च से खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल के चलते रिलीज किया गया है. बता दें कि दो मार्च से मुंबई और तमिलनाडु के बीच रणजी ट्रॉफी 2024 का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में सुंदर तमिलनाडु टीम का हिस्सा है.

वाशिंगटन सुंदर को किया गया रिलीज

दरअसल, दूसरे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि, वाशिंगटन सुंदर टीम से रिलीज करने का कारण 2 मार्च से होने वाले रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट का सेमीफाइनल है. सुंदर तमिलनाडु की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उन्हें दो मार्च को मुंबई टीम के खिलाफ खेलना है. जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम से रिलीज किया गया है.

जरूरत होने पर होगी टीम में वापसी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि अगर टीम इंडिया को आखिरी टेस्ट मैच में सुंदर की आवश्यकता होगी तो उन्हें फिर से स्क्वाड में शामिल कर सकती है. बता दें कि वाशिंगटन सुंदर की तमिलनाडु टीम में वापसी से उनकी टीम को ज्यादा मजबूती मिलेगी. सुंदर गेंदबाज के साथ-साथ मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं.

5वें टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

ये भी पढ़ें-

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को मिला पूर्व कोच का साथ, बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर दिग्गज ने दिया बयान

BCCI ने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, ईशान किशन-श्रेयस अय्यर समेत 7 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago