देश

नाबालिग लड़की से दुराचार करने वाले को आजीवन कारावास की सजा, 32 हजार का आर्थिक दंड भी लगा

Mathura News: कृष्णनगरी मथुरा में अदालत ने एक नाबालिग लड़की से दुर्व्यवहार के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. अदालत ने दोषी पर 32 हजार रुपए के अर्थदंड का भी फैसला सुनाया. गुनहगार की पहचान उजागर हुई है, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) जस्टिस राम किशोर की अदालत ने नेहना उर्फ लोकेश को दोषी ठहराया था.

केस की सरकार की ओर से पैरवी कर रही स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट, अलका उपमन्यु ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाना जमुनापार में तहरीर दी थी, जिसमें कहा गया था कि 23 मई 2023 को उसकी पुत्री (पीड़िता) जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष है, वो अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी युवक ने बदतमीजी और दुर्व्यवहार किया. पुत्री के चीखने-चिल्‍लाने पर वो हैवान भाग निकला.

पीड़िता के परिजन जब उक्‍त युवक के घर शिकायत करने गए तो वहां धमकाया गया. पीड़िता के पिता ने तब पुलिस से शिकायत की. उनकी तहरीर पर थाना जमुनापार में 26 मई 2023 को अभियुक्त सनी, कृष्णा एवं नेहना के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 183/2023 अन्तर्गत धारा 354, 506 भा.द.स.व 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया. पीड़िता के पिता की ओर से शिकायत में कहा गया कि उपरोक्‍त तीनों लोगों ने पुत्री का अश्‍लील वीडियो नेट पर डालने और हमें जान से मारने की धमकी भी दी.

इस प्रकरण में गुरुवार, 29 फरवरी को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) रामकिशोर यादव की अदालत ने अभियुक्त नेहना उर्फ लोकेश को धारा 506 भारतीय दण्ड संहिता के अपराध हेतु 02 वर्ष के कारावास तथा दो हजार रुपये के अर्थदण्ड, पोक्सो अधिनियम 2012 की धारा-6 में आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए) तथा तीस हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है. अर्थदण्ड अदा ना करने पर अभियुक्त अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतेगा.

फैसले में कहा गया कि अभियुक्त द्वारा जेल में बितायी गई अवधि, इस सजा में समायोजित की जाएगी और सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी.

यह भी पढ़िए— गैंगरेप मामले में गिरफ्तार आरोपियों के बारे में बड़ा खुलासा, पहले भी एक छात्रा से कर चुके हैं छेड़छाड़

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

9 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 hours ago