खेल

INDW vs ENGW: तीसरे टी20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, साइका इशाक और श्रेयांका पाटिल ने किया कमाल

INDW vs ENGW:भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से गंवा दिया. आखिरी मैच में भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में गेंदबाज साइका इशाक और श्रेयांका पाटिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 48 रनों की शानदार पारी खेली. श्रेयांका पाटिल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

भारतीय टीम ने 5 विकेट से दर्ज की जीत

127 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने धीमी शुरुआत की. टीम को 11 रन के स्कोर पर तीसरे ओवर की पहली गेंद पर  शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा. वह 6 रन बनाकर पवेलियन लौटी. ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 48 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 रन और दीप्ति शर्मा ने 12 रनों का योगदान दिया. ऋचा घोष दो रन बनाकर आउट हुई. कप्तान हरमनप्रीत कौर नाबाद 6 रन और अमनजोत कौर नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. इस तरह से पूरी टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया.

इंग्लिश टीम ने बनाए 126 रन

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इंग्लैंड की टीम पहले दो मैच में जीत दर्ज करने के बाद सीरीज को अपने नाम कर चुकी थी, इसलिए तीसरे मैच में टीम के टॉप खिलाड़ियों को आराम दिया गया था. इंग्लैंड की ओर से कप्तान हीथर नाइट ने अर्धशतक जमाई. हीथर ने 42 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने 25 रन बनाए. ओपनर सोफिया डंकेल 11 रन और चार्ली डीन ने नाबाद 16 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी इंग्लिश खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सकी और पूरी टीम 20 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई.

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, साइका इशाक, अमनजोत कौर, रेणुका ठाकुर सिंह.

ये भी पढ़ें- IND vs SA 1st T20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच रद्द, डरबन में बारिश ने डाला खलल

इंग्लैंड महिला टीम की प्लेइंग इलेवन

सोफिया डंकले, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट (कप्तान), डेनिएल गिब्सन, बेस हीथ, फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, माहिका गौर.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

13 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

32 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago