खेल

Happy Birthday Smriti Mandhana: ‘नेशनल क्रश’ के नाम से मशहूर स्मृति मंधाना मना रही हैं अपना 28वां बर्थडे

Happy Birthday Smriti Mandhana: भारत में पुरुष क्रिकेट में जो औहदा विराट कोहली का है, ठीक वही दर्जा महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना का है. अपनी बल्लेबाजी और लुक्स के चलते स्मृति फैंस के दिलों पर हमेशा ही राज करती हैं. ‘नेशनल क्रश’ के नाम से मशहूर ये प्लेयर आज अपना 28वां बर्थडे मना रही हैं.

स्मृति मंधाना ने अपने 11 साल के करियर में कई व्यक्तिगत और टीम पुरस्कार जीते हैं. इस स्टार बल्लेबाज ने भारत के लिए 7 टेस्ट, 85 वनडे और 136 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 7500 से अधिक रन बनाए हैं.

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना आज 18 जुलाई को 28 साल की हो गई हैं. 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली स्मृति अपनी सहज बल्लेबाजी शैली और दबाव की परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की क्षमता के कारण जल्द सुर्खियों में आ गईं.

उनके इस खास दिन पर आइए स्मृति मंधाना के करियर की कुछ प्रभावशाली उपलब्धियों पर एक नज़र डालते हैं. स्मृति मंधाना ने इस साल की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक ऐतिहासिक फाइनल में पहली बार महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब दिलाया.

स्मृति दो बार आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाली मात्र दूसरी महिला क्रिकेटर हैं. स्मृति दो बार यह पुरस्कार जीतने वाली क्रिकेटरों के क्लब में ऑस्ट्रेलियाई स्टार एलिस पेरी के बाद दूसरे नंबर पर हैं. हाल ही में, इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट 2022 और 2023 में लगातार जीत के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर बनीं.

स्मृति के नाम ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टेस्ट शतक बनाने का भी रिकॉर्ड है. स्मृति मंधाना ने 2016 में अपना पहला वनडे शतक बनाया था, जब उन्होंने होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 गेंदों में 102 रन बनाए थे. लगभग पांच साल बाद, मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट में 216 गेंदों में 127 रन बनाए.

उनकी अविश्वसनीय पारी में 22 चौके और एक छक्का शामिल था. 2021 में गोल्ड कोस्ट में स्मृति के शतक ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे और टेस्ट शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बना दिया. पिछले वर्ष आयोजित एशियाई खेलों में स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था.

ये भी पढ़ें- Happy Birthday Ishan Kishan: जन्मदिन पर भक्ति में डूबे ईशान किशन, क्या गंभीर कार्यकाल में मिलेगा मौका?

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

60 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago