आईपीएल 2024 (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन होगा. इस दिन प्लेयर्स पर बोली लगने वाली है. ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है. इस सीजन में कई नए प्लेयर्स पर भी बोली लगने वाली है. वहीं कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो बहुत समय बाद आईपीएल में वापसी करेंगे. इस बार ऑक्शन में दो करोड़ की बेस प्राइज वाले सबसे ज्यादा 25 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.
ऑक्शन के लिए दो करोड़ की प्राइज वाली सबसे ज्यादा 25 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. रजिस्ट्रेशन कराने वालों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी शामिल हैं. दोनों देशों के 7-7 खिलाड़ियों ने दो करोड़ बेस प्राइज के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं चार भारतीय खिलाड़ियों ने भी दो करोड़ की बेस प्राइज पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. ज्यादातर खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों ने रिलीज किया है.
ये भी पढ़ें- BAN vs NZ: बारिश की भेंट चढ़ा दूसरे दिन का खेला, एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी
केदार जाघव, उमेश यादव, हर्षल पटेल, आदिल रशीद, हैरी ब्रूक, क्रिस वोक्स, टॉम बैंटन, डेविड विली, जेमी ओवरटन, बेन टकेट, मिचेल स्टॉर्क, पैक कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, शॉन एबॉट, जेराल्ड कोएत्जी, जोश इंग्लिश, रिले रूसो, रासी वान दर दुसें, लॉकी फर्ग्यूसन, एंजेलो मैथ्यूज, मुस्तफिजुर रहमान, मुजीब उर रहमान.
आईपीएल 2024 से पहले होने वाले ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है लेकिन इनमें से अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर ही बोली लग सकती है. बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के दस फ्रेंचाइजियों के पास अभी कुल 77 स्लॉट खाली हैं. जिसमें से विदेशी खिलाड़ियों के लिए 30 स्लॉट शामिल हैं. फिलहाल सभी फ्रेंचाइजियों के पर्स में 262.95 करोड़ रुपये की राशि बची है.
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…