खेल

CSK vs GT: ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र के बाद शिवम दुबे की तूफानी बल्लेबाजी, सीएसके ने बनाए 206 रन

IPL 2024, CSK vs GT, Ruturaj Gaikwad, Rachin Ravindra, Shivam Dubey: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का सातवें मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, कप्तान शुभमन गिल का ये फैसला गलत साबित होता नजर आया. सीएसके के बल्लेबाजों ने क्रीज पर आते ही गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी. चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए. अब गुजरात को अगर ये मुकाबला जीतना है तो उसे 207 रन बनाने होंगे.

ऋतुराज-रचिन रवींद्र की तूफानी शुरुआत

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने शानदार शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने क्रीज पर आने के साथ ही गुजरात के गेंदबाजों के ऊपर टूट पड़े. वहीं दूसरे छोड़ पर ऋतुराज गायकवाड़ ने उनका भरपूर साथ दिया. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. राशिद खान ने पावरप्ले के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर दोनों की साझेदारी को खत्म किया. राशिद खान ने रचिन रवींद्र को विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने 20 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौके की मदद से 46 रनों की तूफानी पारी खेली.

अर्धशतक से चूके ऋतुराज गायकवाड़

रचिन रवींद्र के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करने के लिए आए. उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की. 11वें ओवर की पहली गेंद पर साई किशोर की गेंद पर अजिंक्य रहाणे (12 गेंदों में 12 रन बनाए) आउट हो गए. इसके बाद स्पेंसर जॉनसन ने चेन्नई को 127 रन के स्कोर पर तीसरा झटका दिया. उन्होने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को चलता किया. वह भी 46 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में ऋतुराज ने एक छक्का और 5 चौके लगाए.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, CSK vs GT: चेन्नई में आज सीएसके और जीटी को होगी भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

23 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

25 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

42 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

54 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago