खेल

IPL 2024, KKR vs RR: टेबल टॉप राजस्थान की होगी कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, KKR vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. राजस्थान पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर है. वहीं कोलकाता नंबर दो पर है. कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा. कोलकाता आज अपना छठा मैच खेलेगी. वहीं राजस्थान का आज सातवां मुकाबला होगा. कोलकाता ने अब तक 4 जीत दर्ज की है. जबकि, राजस्थान को 5 मैचों की जीत मिली है.

दोनों टीमों के बीच हेड टु हेड आंकड़े

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टु हेड आंकड़े की बात करें तो दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 28 मैच खेले गए हैं. जिसमें 14 मैचों कोलकाता और 13 मैचों में राजस्थान को जीत मिली है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. कोलकाता में दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने हुई है. जिसमें 6 मैच में कोलकाता और 3 मैच में राजस्थान को जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है.

इन खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर बल्लेबाज फिल सॉल्ट टीम के टॉप स्कोरर हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 5 मैचों में 191 रन बनाए हैं. वहीं वैभव अरोड़ा टीम के टॉप विकेटटेकर गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 3 मैच में 6 विकेट चटकाए हैं. राजस्थान रॉयल्स के टॉप स्कोरर की बात करें तो मध्यक्रम के बल्लेबाज रियान पराग टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अभी तक 6 मैचों में 284 रन बनाए हैं. इधर, युजवेंद्र चहल टीम के लिए सर्वाधिक 11 विकेट झटके हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स- फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचैल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.
इम्पैक्ट प्लेयर- रिंकू सिंह.

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, संजू सैमसन (विकेटकीपर & कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, केशव महाराज, कुलदीप सेन, आवेश खान.
इम्पैक्ट प्लेयर- नवदीप सैनी.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: ऋतुराज गायकवाड़ धोनी की तरह ही धैर्यवान, उनकी बल्लेबाजी को धीमा कहना अनुचित: स्टीफन फ्लेमिंग

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

10 hours ago