खेल

IPL 2024, MI vs RCB: वानखेड़े में मुबई इंडियंस से भिड़ेगी आरसीबी, जानें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच खेला जाएगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से सीजन का 25वां मैच खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. मुंबई आज अपना पांचवां और आरसीबी छठा मैच खेलने के लिए उतरेगी. दोनों टीमों को इस टूर्नामेंट में अब तक एक-एक जीत मिली है. पॉइंट्स टेबल में दोनों टीम 8वें और 9वें नंबर पर है.

हेड टु हेड आंकड़े

हेड टु हेड आंकड़े की बात करें तो इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है. आईपीएल में दोनों टीमों की अब तक 32 बार भिड़त हुई है. जिसमें मुंबई को 18 और बेंगलुरु को 14 मैच में जीत मिली है. वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और बेंगलुरु के बीच 9 बार आमना-सामना हुआ है. जिसमें मुंबई को 9 और आरसीबी को 3 मैच में जीत मिली है.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस- हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला जेराल्ड कूट्जी और जसप्रीत बुमराह.

इम्पैक्ट प्लेयर- आकाश मधवाल.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉप्ली, मयंक डागर, यश दयाल और मोहम्मद सिराज.

इम्पैक्ट प्लेयर- महिपाल लोमरोर.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, RR vs GT: गुजरात टाइटंस ने दर्ज की शानदार जीत, शुभमन गिल की सेना ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago