देश

शराब नीति मामलाः बीआरएस MLC के. कविता की मुश्किलें बढ़ी, CBI ने तिहाड़ से किया गिरफ्तार

CBI arrested BRS MLC K. Kavita: दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने गुरुवार को बीआरएस एमएलसी के. कविता को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया. के. कविता 26 मार्च से ही जेल में बंद हैं. ईडी ने शराब नीति मामले में कविता को 15 मार्च को हैदराबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था. कविता को 16 मार्च को दिल्ली स्थित कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें 23 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेज दिया गया था.

कविता को ईडी ने 23 मार्च को फिर से कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उन्हें 26 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया. इसके बाद 26 मार्च को ईडी की कोर्ट ने उनको 23 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद से ही कविता दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.

बता दें कि के. कविता तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं. ईडी का आरोप है कि के कविता शराब कारोबारियों के गुट साउथ ग्रुप की सदस्य थीं. उन पर दिल्ली की आप पार्टी नेताओं को 100 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का आरोप है. शराब घोटाला मामले में ईडी ने गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को 30 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया था. ईडी ने कोर्ट में बताया कि अमित ने अपने बयान में कविता का नाम लिया था. एजेंसी ने दावा किया कि कविता ने विजय नायर के जरिए दिल्ली में आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी.

ये भी पढ़ेंः मीसा भारती के पीएम मोदी को जेल में डालने वाले बयान के बाद भड़की भाजपा, फडणवीस बोले- पहले अपने परिवार के घोटाले देखें

ये भी पढ़ेंः “पहले लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे”, देवभूमि से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला करारा हमला

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago