चुनाव

देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, दूसरे नंबर पर है महंगाई, जनता से आप पूछेंगे तो यही बताएगी- राहुल गांधी ने सरकार पर दागे सवाल

लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर राजस्थान में जनसभा करने आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. राहुल ने राजस्‍थान के अनूपगढ़ में बेरोजगारी और महंगाई की बात करते हुए भाजपा पर कई आरोप लगाए. यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- “देश में अब सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है…दूसरे नंबर पर महंगाई.”

कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक और सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने अनूपगढ़ में अभी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाइयों…बहनों…आप जनता से पूछें तो वो आपको यही बताएंगे, कि देश में पहले नंबर पर बेरोजगारी, दूसरे नंबर पर महंगाई मुद्दा है. लेकिन अगर आप मीडिया से पूछेंगे तो आपको लगेगा कि सबसे जरूरी मुद्दा अंबानी जी की शादी है… 24 घंटे आपको मीडिया में पीएम मोदी का चेहरा दिखेगा… ये जो मीडिया है इसका काम जनता की आवाज उठाने का है लेकिन ये कभी जनता के मुद्दों के बारे में नहीं बोलते. इनकी गलती नहीं है. ये बोलना भी चाहें तो इनके मालिक इन्हें बोलने नहीं देंगे.”

‘पिछड़े वर्ग के लोग नहीं हैं 200 सबसे बड़ी कंपनियों के मालिक’

राहुल गांधी ने कहा कि देश की 200 सबसे बड़ी कंपनियों के मालिक और सीनियर मैनेजमेंट में पिछड़े वर्ग के लोग नहीं हैं. पीएम मोदी ने इन कंपनियों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ किए हैं. 25-30 अमीर लोगों का इतना पैसा माफ कर दिया, जितना 24 साल तक मनरेगा के जरिए मजदूरों को मिलता.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने कहा- “भाइयों…बहनों…जितना पैसा मोदीजी ने अरबपतियों को दिया है, चुनाव जीतने के बाद हम गरीब, पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को देंगे. लोग कहते हैं कि इससे आदत बिगड़ेगी, लेकिन कोई यह बताए कि जब मोदी अमीरों के पैसे माफ करते हैं तो उनकी आदत नहीं बिगड़ती क्या?”

यह भी पढ़िए— जब आपकी सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तान से आलिया-मालिया-जमालिया भारत में घुस जाते थे, बम धमाके करते थे: कांग्रेस पर गृहमंत्री का करारा वार

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

7 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

37 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

40 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

56 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

57 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago