IPL 2024, Qualifier-2: किसी भी तरह का प्रेशर नहीं लेना चाहते सैमसन, कमिंस खिताब जीतने के लिए ‘बेताब’

IPL 2024, Qualifier-2: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला 24 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. एक तरफ संजू सैमसन हैं जो इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का कोई प्रेशर नहीं लेना चाहते, जबकि पैट कमिंस आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए बेताब हैं.

RCB को हरा क्वालिफायर-2 में RR

संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एलिमिनेटर में हराया. वहीं दूसरी ओर, कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद क्वालीफायर-1 में लीग चरण की अपनी लय जारी रखने में विफल रही और मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई. अब क्वालीफायर-2 से पहले, सैमसन ने कहा कि वह कप्तानी का कोई दबाव नहीं लेना चाहते और टीम में योगदान देने के लिए ‘पूरी तरह से स्वतंत्र’ महसूस करना चाहते हैं.

जो नया है, उसे अपनाता हूं- संजू

स्टार स्पोर्ट्स के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सैमसन ने कहा, “मैं खुद को एक बहुत ही सक्रिय कप्तान के रूप में मानता हूं. मैं अपने अंदर बदलाव करता रहता हूं, जो नया है उसे अपनाता रहता हूं. मेरी टीम की जो जरूरत है, मैं उसे पूरा करता हूं. मैंने 50 से अधिक मैचों में राजस्थान की कप्तानी की है और अब इससे मुझे अच्छा अनुभव मिला है.

फ्री होकर चाहता हूं खेलना

उन्होंने आगे कहा कि “अलग-अलग खिलाड़ियों को कैसे प्रबंधित किया जाए और खेल की विभिन्न स्थितियों को कैसे समझा जाए. मैच को मैच की आखिरी गेंद पर नहीं जीता जाता है, यह विभिन्न चरणों में जीता जाता है. अब, मैं सिर्फ वास्तविक होना चाहता हूं, एक कप्तान के रूप में पूरी तरह से फ्री होकर खेलना चाहता हूं. मुझे लगता है कि हमें अपना बेस्ट देना चाहिए और नतीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए.”

खिताब जीतने के लिए कमिंस बेताब

इस बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा कि वह फ्रेंचाइजी प्रशंसकों के लिए आईपीएल खिताब जीतना चाहते हैं. कमिंस ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “आप किसी भी टीम में खेल रहे हों, चाहे आप कप्तान हों या खिलाड़ी, हमेशा उम्मीदें बड़ी होती हैं. हम जानते हैं कि प्रशंसक कितने भावुक होते हैं, आप मैदान पर आते हैं और यह फैंस से खचाखच भरा हुआ दिखता है. इसलिए, यह कोई नई बात नहीं है, हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने जा रहे हैं.”

फाइनल में KKR से होगी भिड़ंत

कमिंस ने आगे कहा, “टी20 एक कठिन प्रारूप है. आपने कुछ अद्भुत जीत हासिल की है, आपको कुछ कठिन हार भी मिली है. बस इतना जान लीजिए कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं और अपने फैंस के लिए ट्रॉफी को जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं.” बता दें कि राजस्थान और हैदराबाद के बीच मैच का विजेता रविवार को उसी स्थान पर आईपीएल फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा.

ये भी पढ़ें- CSK के सीईओ KS विश्वनाथन ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘फ्रेंचाइजी ने हमेशा उनके…’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

17 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

58 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

1 hour ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

1 hour ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago