राजस्थान vs गुजरात (फोटो- X)
IPL 2024, RR vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज (10 अप्रैल) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होगा. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सीजन का 24वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी. राजस्थान इस सीजन में अभी तक अजेय है. संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं और चारों में उसे जीत मिली है. दूसरी ओर गुजरात को अब तक खेले गए 5 मुकाबले में से 3 में हार और दो में जीत मिली है.
राजस्थान रॉयल्स चार मैच में 4 जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है. जबकि, गुजरात टाइटंस 7वें स्थान पर है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं. जिसमें से 4 मैच में गुजरात और एक मुकाबले में राजस्थान को जीत मिली है. जयपुर में दोनों टीम अभी तक एक बार आमने-सामने हुई है. जिसमें गुजरात ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी.
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मददगार साबित होती है. इस मैदान पर आईपीएल में अब तक 55 मुकाबले खेले गए हैं. यहां पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को 20 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 35 मैचों में जीत मिली है. जयपुर में आज मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है.
राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर, आवेश खान.
इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे, रोवमन पॉवेल.
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), बीआर शरथ (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे.
इम्पैक्ट प्लेयर- केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, शाहरूख खान.
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…