खेल

IPL 2025: CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान, धोनी के घुटनों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

आईपीएल 2025 में लगातार दो हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. फ्लेमिंग के अनुसार, धोनी अब पहले की तरह पूरी लय में लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते. इसी वजह से उनका बल्लेबाजी क्रम मैच की स्थिति के अनुसार तय किया जाता है.

धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर उठे सवाल

आरसीबी के खिलाफ घरेलू मैदान पर हार के दौरान धोनी नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, जिससे फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों ने कड़ी आलोचना की थी. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में वह नंबर 7 पर आए और 11 गेंदों में 16 रन बनाए. हालांकि, आखिरी ओवर में आउट होने के चलते CSK को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा.

फ्लेमिंग ने धोनी की फिटनेस पर दी बड़ी अपडेट

राजस्थान से हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की फिटनेस पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “धोनी के घुटने अब पहले जैसे नहीं रहे. वह अब लगातार 10 ओवर तक तेज दौड़ते हुए बल्लेबाजी नहीं कर सकते. वह अपनी बॉडी को समझते हैं और उसी हिसाब से टीम के लिए योगदान देते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर मैच में सही समय आता है, तो वह पहले बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. लेकिन वह बाकी खिलाड़ियों को भी मौके देने में विश्वास रखते हैं.”

CSK के लिए अब भी बेहद अहम हैं धोनी

हालांकि, फ्लेमिंग ने साफ किया कि धोनी का अनुभव, कप्तानी और विकेटकीपिंग कौशल टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, “हमारे लिए धोनी बहुत कीमती हैं. वह विकेटकीपिंग और लीडरशिप में बेहतरीन काम कर रहे हैं. इसलिए हम उन्हें 9 या 10 ओवर पहले नहीं भेज सकते. उन्होंने ऐसा पहले भी कभी नहीं किया. 13-14 ओवर के बाद वह बैटिंग के लिए तैयार रहते हैं, यह इस पर निर्भर करता है कि मैदान पर कौन खेल रहा है.”

CSK अब अपना अगला मुकाबला 5 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में धोनी किस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं.


ये भी पढ़ें- MI vs KKR: वानखेड़े स्टेडियम में होगा खतरनाक मुकाबला, क्या मुंबई खोलेगी जीत का खाता


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

35 minutes ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

52 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

1 hour ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

2 hours ago