दुनिया

पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी की हत्या: क्या आतंकवादियों के खिलाफ यह नया संदेश है?

Abdul Rahman Killing Pakistan: पाकिस्तान में एक के बाद एक कई आतंकवादी मारे जा चुके हैं, और अब कराची में हाफिज सईद के करीबी सहयोगी की हत्या कर दी गई है. अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंड जुटाने वाले अब्दुल रहमान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौत हो गई.

अब्दुल रहमान अहल-ए-सुन्नत वाल जमात का एक स्थानीय नेता था. वह कराची में लश्कर के लिए फंड जुटाने का काम करता था. उसके एजेंट पूरे इलाके से पैसे जुटाकर उसे सौंपते थे, जिनसे वह हाफिज सईद तक फंड पहुंचाता था. इस हमले में अब्दुल रहमान के पिता और अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए. बताया जा रहा है कि अब्दुल रहमान की मौके पर ही मौत हो गई.

पाकिस्तान में आतंकवाद से बढ़ता खतरा

यह हमला पाकिस्तान के लिए एक और संकेत है कि आतंकवाद ने वहां के हालात को और भी गंभीर बना दिया है. बीते कुछ सालों में पाकिस्तान आतंकवाद से जूझ रहा है, जहां एक ओर बलूचिस्तान में बीएलए और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तानी सेना को निशाना बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आतंकवादियों को लगातार मारा जा रहा है.

क्वेटा में मुफ्ती की हत्या

इससे पहले, क्वेटा में अज्ञात हमलावरों ने जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम के मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई को गोली मारकर घायल कर दिया था. नूरजई को क्वेटा एयरपोर्ट के पास गोली मारी गई थी, और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

लश्कर का एक और कमांडर मारा गया

अब्दुल रहमान से पहले लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रमुख कमांडर जिया-उर-रहमान उर्फ नदीम उर्फ कतल सिंधी की पंजाब प्रांत के झेलम इलाके में हत्या कर दी गई थी. नदीम को हाफिज सईद का करीबी सहयोगी माना जाता था. वह जम्मू-कश्मीर के पूंछ-राजौरी क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था और 2000 के दशक की शुरुआत में जम्मू क्षेत्र में घुसपैठ की थी.

पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन आतंकवादी घटनाएं अब भी पाकिस्तान के लिए एक बड़ा खतरा बनी हुई हैं.


इसे भी पढ़ें- क्या शुरू होने वाला है दुनिया में तीसरा युद्ध? अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने लॉन्च मोड में तैनात की मिसाइलें, तेहरान ने ट्रंप को दी चेतावनी


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

5 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

6 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

6 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

7 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

8 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

8 hours ago