Bharat Express DD Free Dish

MI vs KKR: वानखेड़े स्टेडियम में होगा खतरनाक मुकाबला, क्या मुंबई खोलेगी जीत का खाता

मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

MI Vs KKR

MI vs KKR Head to Head: सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को सीजन की पहली जीत का इंतजार है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स अपने दूसरे मैच में जीत हासिल करने के बाद उत्साहित है.

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ हार के साथ की है. अब मुंबई इंडियंस की नजरें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी पहली जीत पर हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स की हालिया सफलता

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस आंकड़े में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है, क्योंकि उन्होंने 23 बार कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 11 बार जीत मिली है.

मुंबई का रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना सर्वाधिक स्कोर 232 रन बनाया है, जबकि मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 210 रन बनाए हैं.

पिछले 5 मैचों में कोलकाता का दबदबा

हालांकि, पिछले 5 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स का दबदबा साफ नजर आता है. इनमें से 4 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराया है. लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड अभी भी मुंबई इंडियंस के पक्ष में है.

किसका होगा पलड़ा भारी?

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े स्टेडियम में कौन सी टीम जीत हासिल करती है. क्या हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस सीजन की पहली जीत दर्ज कर पाएगी, या फिर अंजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अपने हालिया दबदबे को कायम रखने में सफल होगी?

टीमें-

मुंबई इंडियंस- सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, राज बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, लिजाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान.

कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, वेंकटेश अय्यर, मोइन अली, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन.


इसे भी पढ़ें- IPL 2025: दूसरी हार के बाद MI को एक और झटका, धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read