उत्तर प्रदेश

सुहागरात बनी सस्पेंस नाइट! दुल्हन की धमकी से दूल्हे के उड़े होश, सीधा पहुंचा थाने

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. मामला थाना बारादरी क्षेत्र का है, जहां एक नवविवाहित दूल्हा सुहागरात के दिन ही अपनी दुल्हन की बात सुनकर इतना घबरा गया कि सीधे थाने पहुंच गया और पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का निकाह इसी साल जनवरी में हुआ था. शादी की पहली रात जब दूल्हा अपनी पत्नी के पास गया, तो दुल्हन ने उसे पास आने से साफ मना कर दिया. उसने कहा, “मैं किसी और की अमानत हूं. अगर तुमने मुझे छूने की कोशिश की, तो मैं ज़हर खाकर जान दे दूंगी.” यह सुनकर दूल्हा सन्न रह गया और डर के मारे उसने तुरंत अपने घरवालों को पूरी बात बताई.

पहले से किसी और से प्रेम करती थी दुल्हन

दूल्हे ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने यह स्वीकार किया कि वह पहले से ही किसी और से प्रेम करती है और परिवार के दबाव में आकर उसने यह निकाह किया. शादी के बाद से ही वह उससे दूरी बनाए हुए है और किसी भी तरह का वैवाहिक संबंध स्थापित करने से इनकार कर रही है.

जब दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन के परिजनों से बात की, तो उन्होंने न सिर्फ उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया बल्कि दूल्हे को ही धमकाने लगे. इस घटनाक्रम के चलते लड़के के घर में तनाव का माहौल बन गया है. उसकी मां जो कि दिल की मरीज हैं, बेटे की हालत देखकर बेहद परेशान हैं.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह मामला समाज में जबरदस्ती करवाई जा रही शादियों और उससे जुड़ी जटिलताओं को उजागर करता है. पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस रिश्ते में कहां और किससे चूक हुई है.

ये भी पढ़ें: नालसा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार विचाराधीन कैदियों की रिहाई की मांग

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago