इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 23वां मुकाबला आज, 9 अप्रैल को खेला गया. मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ. इस मैच में गुजरात ने राजस्थान को 58 रनों से हरा दिया.
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. तीसरे ओवर में ही कप्तान शुभमन गिल आउट हो गए. लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन और जोश बटलर ने पारी को संभाला. दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई.
साई सुदर्शन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए. शाहरुख खान ने भी उपयोगी 36 रन जोड़े. वहीं, राहुल तेवतिया ने अंतिम ओवरों में तेज रन बटोरे. इसी दम पर गुजरात ने 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत लड़खड़ा गई. यशस्वी जायसवाल महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद नीतीश राणा भी ज्यादा देर नहीं टिके और सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि संजू सैमसन और रियान पराग ने कुछ देर तक संघर्ष किया. लेकिन बीच के ओवरों में प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान की घातक गेंदबाजी ने राजस्थान की बल्लेबाजी को तोड़कर रख दिया.
राजस्थान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर सिमट गई. गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. राशिद खान ने भी शानदार गेंदबाजी की.
गुजरात टाइटंस: बी. साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर्स: वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, माहीपाल लोमरोर, अरशद खान
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, फज़लहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कुनाल सिंह राठौड़, शुभम दुबे, युधवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय सिंह, आकाश मधवाल
ये भी पढ़ें- IPL 2025 GT vs RR: गुजरात की गेंदबाजों के सामने होगी राजस्थान के बल्लेबाजों की चुनौती, कौन मारेगा बाजी?
-भारत एक्सप्रेस
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…