खेल

हरभजन सिंह ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- “महान खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके रन ज्यादातर हारने वाले मैचों में…”

Harbhajan Singh on Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर उनका खेल अब पहले जैसा नहीं रहा. उनकी विकेटकीपिंग अब भी बेहतरीन है, लेकिन बैटिंग में वह अपनी पुरानी धार खो चुके हैं. आईपीएल 2025 में उनकी परफॉर्मेंस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस बीच, हरभजन सिंह ने धोनी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है.

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि धोनी का निचले क्रम में बल्लेबाजी करना सीएसके के लिए सही रणनीति नहीं है. उन्होंने आंकड़ों के जरिए यह दिखाया कि धोनी की बैटिंग अब टीम के लिए ज्यादा असरदार नहीं रही.

“धोनी साहब बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन जब वह बैटिंग करने आते हैं, तब तक मैच खत्म हो चुका होता है.”

हरभजन ने बताया कि आईपीएल 2023 से अब तक, जब भी धोनी ने जीतने वाले मैचों में बल्लेबाजी की है, तो उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों पर 3 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट बेहद कम रहा और उन्होंने कोई चौका या छक्का नहीं लगाया.

हारने वाले मैचों में धोनी की अलग तस्वीर

हरभजन ने आगे बताया कि हारने वाले मैचों में धोनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है. उन्होंने 84 गेंदों पर 166 रन बनाए. 13 चौके और 13 छक्के लगाए. इन मैचों में उनका औसत 49 का रहा. उन्होंने कहा कि यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि जब मैच जीतने की स्थिति होती है, तो धोनी का योगदान कम नजर आता है, लेकिन जब हार तय होती है, तब वह खुलकर खेलते हैं.

धोनी की बल्लेबाजी के अलावा, हरभजन ने सीएसके की टीम चयन पर भी सवाल उठाए. रुतुराज गायकवाड को मिडल ऑर्डर में भेजना गलत फैसला है. डेवोन कॉनवे जैसे अनुभवी ओपनर को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही. शिवम दुबे के आउट होने के बाद टीम की बल्लेबाजी कमजोर दिखती है. जेमी ओवरटन को कॉनवे पर प्राथमिकता देना समझ से बाहर है.

‘धोनी को ऊपर भेजो और खुलकर खेलने दो’

हरभजन ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को धोनी के साथ अलग रणनीति अपनानी चाहिए. उन्होंने कहा, “धोनी को ऊपर भेजो और कहो कि आक्रमण करें. अगर वह रन बनाएंगे, तो वह टीम के लिए फायदेमंद होगा. वरना इन आंकड़ों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा.”

उन्होंने आगे कहा कि सीएसके को अपनी रणनीति बदलने की जरूरत है. रुतुराज को ओपनिंग में वापस लाना चाहिए और जडेजा को मध्यक्रम में स्थिर करना चाहिए.


ये भी पढ़ें- IPL 2025: CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान, धोनी के घुटनों को लेकर कह दी ये बड़ी बात


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

10 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

38 minutes ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

45 minutes ago

भूख हड़ताल या बगावत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

52 minutes ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

1 hour ago