देश

“मैं माफी नहीं मांगूंगा…” – एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद बढ़ीं कुणाल कामरा की मुश्किलें, मुंबई पुलिस की तलाश जारी, कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मुंबई पुलिस उनकी लगातार तलाश में जुटी है, और हाल ही में एक टीम उनके घर तक पहुंची.

पुलिस के घर पहुंचने पर कामरा ने प्रतिक्रिया दी, “जिस जगह पर मैं पिछले 10 सालों से नहीं रहा हूं, वहां जाना आपके समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है.” पुलिस ने बताया कि उन्हें खार पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए. इसके पहले, मुंबई पुलिस ने शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर 24 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कर कामरा को दो समन भेजे थे.

मुंबई में कामरा के खिलाफ दर्ज मामले

मुंबई पुलिस के अनुसार, कुणाल कामरा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से एक शिकायत जलगांव के मेयर ने की है, जबकि अन्य दो मामले नासिक के एक होटल व्यवसायी और व्यापारी ने दर्ज कराए हैं.

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कामरा ने 23 मार्च को रिलीज हुए एक एपिसोड में फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने का पैरोडी वर्शन इस्तेमाल किया, जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था. इस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की, जिसके बाद बीएमसी ने हैबिटेट स्टूडियो के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया.

कामरा की माफी से इंकार और प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद कामरा ने कहा कि वह अपनी टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे. उन्होंने अपने बयान में कहा, “मैं माफी नहीं मांगूंगा… मैं इस भीड़ से नहीं डरता और अपने बिस्तर के नीचे छुपकर इस घटना के शांत होने का इंतजार नहीं करूंगा.”

मद्रास हाईकोर्ट से मिली राहत

इस विवाद के बीच, मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कामरा को अंतरिम जमानत देते हुए राहत दी. न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने कहा, “जमानत शर्तों के साथ दी गई है और यह 7 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी.”

कामरा ने अदालत में ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका दायर करते हुए बताया कि वह 2021 से तमिलनाडु में रह रहे हैं और मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की आशंका के कारण जमानत चाहते हैं. अदालत ने उनकी याचिका पर विचार करते हुए उन्हें राहत प्रदान की.


ये भी पढ़ें: ईद के दिन नमाजियों ने क्यों बांधी काली पट्टी, जानें कारण


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

‘अगले 100 साल तक TMC सत्ता में…’, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर कर दी आरोपों की बौछार

Suvendu Adhikari Attacks TMC: शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने पिछले साल कहा था कि…

15 minutes ago

‘युद्ध खत्म, अब और नहीं!’ ट्रंप के दो टूक जवाब से टेंशन में नेतन्याहू, सत्ता बचाने के लिए चल रहे खतरनाक दांव

Middle East News: इजरायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता बचाने की जद्दोजहद में रोज…

16 minutes ago

Nvidia CEO जेनसन हुआंग पर मंडराया संकट! क्या अपनी ही कंपनी से बाहर किए जाएंगे AI के ‘रॉकस्टार’?

China Spy Controversy: एनविया के सीईओ जेनसन हुआंग कथित चीनी जासूस के साथ संबंधों और…

40 minutes ago

मुंबई में पटाखों का कहर, आग की बढ़ती घटनाओं के बीच BMC अलर्ट, रॉकेट और स्काईशॉट पर लगाया प्रतिबंध

Mumbai Skyshot Ban: मुंबई में पिछले चार दिनों में आग लगने की करीब 200 घटनाएं…

1 hour ago

दीपावली के बाद जहरीली हुई रांची की हवा! AQI पहुंचा 190 के पार, सांस लेना भी हुआ मुहाल

Ranchi News: दीपावली के बाद रांची की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. शहर…

1 hour ago

खेल-खेल में काल बना कोबरा, ऐसा काटा कि 15 मिनट में मासूम की हो गई मौत

Nawada Snake Bite: बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

1 hour ago