खेल

IPL 2025: रोमांचक मोड़ पर प्लेऑफ की रेस, जानिए किस टीम के पास बचा है अंतिम-4 में पहुंचने का मौका

IPL 2025 Playoffs Race: आईपीएल 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. हर मैच के साथ प्लेऑफ की लड़ाई और तेज हो रही है. इस सीजन में जहां गुजरात टाइटंस (GT) ने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है, वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) का हाल बहुत ही निराशाजनक रहा है. हाल ही में आरसीबी से मिली 11 रनों की हार के बाद राजस्थान की प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना लगभग खत्म हो गई है. चलिए, जानते हैं सभी 10 टीमों की मौजूदा स्थिति और प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी संभावनाएं.

प्लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने शानदार वापसी करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है. टीम ने अब तक 12 अंक जमा किए हैं और उनका नेट रन रेट (NRR) +1.104 है. GT को अब अपने बचे हुए छह मैचों में से सिर्फ दो मैच जीतने हैं. टीम के आगामी मुकाबले आरआर, एसआरएच, एमआई, डीसी, एलएसजी और सीएसके से होने हैं.

दिल्ली कैपिटल्स भी मजबूत दावेदार

अक्षर पटेल की अगुआई में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन संतुलित रहा है. टीम के पास 8 मुकाबलों में 12 अंक हैं और उनका NRR +0.657 है. दिल्ली को भी प्लेऑफ के लिए बाकी छह मैचों में सिर्फ दो जीत की जरूरत है. उनके सामने RCB, KKR, SRH, PBKS, GT और MI की चुनौती होगी.

आरसीबी की फॉर्म में वापसी

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने आरआर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया है. उनके पास 12 अंक हैं और प्लेऑफ के लिए दो और जीत जरूरी हैं. उनके आगामी प्रतिद्वंद्वी हैं DC, CSK, LSG, SRH और KKR. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम की उम्मीदें काफी मजबूत हैं.

जीत की लय में मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी की है. टीम के 9 मैचों में 10 अंक हैं और उनका NRR +0.673 है. प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए उन्हें अपने अगले 5 मुकाबलों में कम से कम तीन जीत की जरूरत है. मुकाबले होंगे LSG, RR, GT, PBKS और DC के खिलाफ.

पंजाब और लखनऊ की स्थिति

पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अभी भी रेस में बने हुए हैं. पंजाब के 8 मैचों में 10 अंक हैं और NRR +0.177 है, जबकि लखनऊ ने 9 मैचों में 10 अंक और NRR -0.054 के साथ कुछ संघर्ष झेला है. पंजाब को प्लेऑफ के लिए तीन और जीत चाहिए, वहीं लखनऊ को अपने पांच मैचों में कम से कम तीन जीत दर्ज करनी होगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किल राह

अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में केकेआर का सफर कठिन रहा है. 8 मैचों में सिर्फ 6 अंक मिलने के बाद टीम को अब हर मैच जीतना अनिवार्य हो गया है. उनके आगामी मुकाबले होंगे PBKS, DC, RR, CSK, SRH और RCB के खिलाफ. ऐसे में चमत्कार की उम्मीद ही उनका सहारा है.

ये तीन टीमें सबसे पीछे

राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. तीनों टीमों के पास सिर्फ 4-4 अंक हैं. राजस्थान ने 9 और बाकी दोनों ने 8-8 मुकाबले खेले हैं. प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उन्हें अब हर मैच जीतना होगा और दूसरों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.

आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में एसआरएच और सीएसके आमने-सामने होंगे. दोनों के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है. हारने वाली टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी.


ये भी पढ़ें- “देश मेरे लिए सबसे पहले”, नीरज चोपड़ा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोले- पहलगाम हमले के बाद ‘एनसी क्लासिक’ में अरशद की मौजूदगी का सवाल ही नहीं उठता


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago