Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IPL Fans के लिए बड़ी खुशखबरी! दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों पर बढ़ाया आखिरी ट्रेन का समय, अब मैच के बाद भी मिलेगी सुविधा

IPL मैचों के दौरान दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब मैच वाले दिनों में सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय बढ़ाया जाएगा ताकि दर्शक आसानी से घर लौट सकें.

Delhi Metro IPL 2025

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने राजधानी में होने वाले आईपीएल मैचों को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबलों के चलते मेट्रो का आखिरी समय बढ़ाया जाएगा. इस फैसले का सबसे बड़ा लाभ उन क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगा जो मैच देखने के बाद रात को मेट्रो से घर लौटते हैं.

डीएमआरसी ने बताया कि मैच वाले दिनों में आखिरी मेट्रो ट्रेन का समय सामान्य दिनों की तुलना में एक से दो घंटे तक बढ़ा दिया जाएगा. यह सुविधा दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर उपलब्ध होगी, जिसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है. इस कदम से यात्रियों को देर रात तक मेट्रो सेवा का लाभ मिल सकेगा और उन्हें किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.

इसके अलावा, मेट्रो प्रबंधन ने घोषणा की है कि मैच के बाद भारी भीड़ को देखते हुए 76 अतिरिक्त मेट्रो ट्रिप चलाई जाएंगी. ये ट्रिप खासतौर पर उन यात्रियों की सुविधा के लिए होंगी जो मैच खत्म होने के बाद मेट्रो से वापस घर लौटना चाहेंगे. इससे भीड़ को नियंत्रित करने और सफर को आरामदायक बनाने में मदद मिलेगी.

कौन से स्टेशन होंगे ज्यादा व्यस्त?

यह विशेष व्यवस्था 13 अप्रैल, 16 अप्रैल, 27 अप्रैल, 29 अप्रैल और 11 मई को लागू की जाएगी. इन सभी तारीखों पर अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें हजारों दर्शक शामिल होते हैं.

अरुण जेटली स्टेडियम के पास स्थित दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो स्टेशन इस दौरान सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले स्टेशन होंगे. ये दोनों स्टेशन वायलेट लाइन पर आते हैं, जो कश्मीरी गेट से लेकर राजा नाहर सिंह (फरीदाबाद) तक जाती है. अधिकांश दर्शक इन्हीं स्टेशनों का उपयोग करते हैं.

हालांकि, जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक चलने वाली मेट्रो सेवा के आखिरी समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. डीएमआरसी ने यह भी कहा है कि यदि ज़रूरत पड़ी तो मैच की स्थिति के अनुसार आखिरी ट्रेन का समय और भी बढ़ाया जा सकता है.

दिल्ली मेट्रो का यह निर्णय दर्शकों की सुरक्षा, सुविधा और ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है. मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मेट्रो स्टाफ के निर्देशों का पालन करें और अधिक से अधिक मेट्रो सेवा का लाभ उठाएं.


ये भी पढ़ें- IPL 2025 CSK Vs KKR: केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, ऋतुराज की जगह इस खिलाड़ी को CSK ने दिया मौका


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital