IPL 2026: आईपीएल का सीजन हो और मैदान पर हैरतअंगेज कारनामे न हों, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है. आईपीएल 2026 में भी फील्डिंग का स्तर एक अलग ही लेवल पर नजर आ रहा है. हर मैच के साथ फैंस को कुछ ऐसे कैच देखने को मिल रहे हैं जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही कुछ नजारा आरसीबी (RCB) और केकेआर (KKR) के बीच ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच के दौरान देखने को मिला. कोलकाता के अनुभवी खिलाड़ी मनीष पांडे ने अपनी बाजों की ताकत और गजब की फुर्ती से एक ऐसा कैच लपका कि खुद ‘किंग’ कोहली भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाए.
यह वाकया आरसीबी की पारी के 18वें ओवर का है. मैच अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर था और क्रीज पर विराट कोहली के साथ टिम डेविड मोर्चा संभाले हुए थे. पांचवीं गेंद पर टिम डेविड ने एक जबरदस्त कट शॉट खेला. गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलक झपकते ही बाउंड्री के पार जा सकती थी, लेकिन वहां तैनात थे मनीष पांडे. पांडे ने चीते जैसी फुर्ती दिखाई और हवा में गोता लगाते हुए (डाइव मारकर) एक हाथ से उस ‘असंभव’ से दिखने वाले कैच को अपनी मुट्ठी में कैद कर लिया. ईडन गार्डन्स का पूरा मैदान मनीष-मनीष के नारों से गूंज उठा.
मनीष पांडे की इस जबरदस्त फील्डिंग ने न सिर्फ दर्शकों को, बल्कि नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली को भी हैरान कर दिया. कैच इतना शानदार था कि कोहली के मुंह से अनायास ही ‘WOW’ निकल गया. मैच खत्म होने के बाद विराट ने खेल भावना का परिचय देते हुए मनीष पांडे के पास जाकर न सिर्फ उनसे हाथ मिलाया, बल्कि उन्हें गले लगाकर इस शानदार कोशिश की जमकर तारीफ भी की. सोशल मीडिया पर अब विराट और मनीष का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- KKR vs RCB: अंगकृष के अर्धशतक और रिंकू के फिनिश से दहला रायपुर, RCB को मिला 193 रनों का लक्ष्य
अगर मैच की बात करें तो केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 71 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने अंत में 49 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जवाब में उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जैकब बेथल सस्ते में निपट गए.
लेकिन इसके बाद मोर्चा संभाला विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने. दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई. पडिक्कल 39 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन विराट कोहली एक छोर पर अंगद की तरह डटे रहे. कोहली ने अपनी क्लास दिखाते हुए शानदार शतक जड़ा और 19.1 ओवर में ही आरसीबी को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया. हालांकि मैच आरसीबी ने जीता, लेकिन मनीष पांडे का वह कैच इस मुकाबले की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…