खेल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ‘Flying Kiss’ वायरल, आखिर किस पर लुटाया प्यार? कैमरे के सामने की मासूमियत ने जीत लिया दिल

Vaibhav Sooryavanshi Flying Kiss Viral Video: IPL 2026 के सीजन की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है. जहां एक तरफ दिग्गज खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं, वहीं नए चेहरों ने भी महफिल लूटनी शुरू कर दी है. टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में जब विराट कोहली ने अपनी टीम RCB को जीत दिलाने के बाद स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा की तरफ फ्लाइंग किस किया, तो सोशल मीडिया पर उसकी खूब चर्चा हुई.

अब मैच के दौरान दी गई एक और फ्लाइंग किस वायरल हो रही है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. यह किस किसी और ने नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स के नन्हे उस्ताद यानी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया है. लेकिन ये किस था किसके लिए? सोशल मीडिया पर इसी सवाल के साथ चर्चा तेज हो गई है. तो चलिए जानते हैं कौन है वो जिसे वैभव ने फ्लाइंग किस दी है.

वैभव की लव स्टोरी

वैभव सूर्यवंशी इस वक्त आईपीएल के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ी बने हुए हैं. राजस्थान रॉयल्स ने खुद वैभव का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी मासूमियत साफ झलक रही है. मैच खत्म होने के बाद जब वैभव अपने सीनियर पार्टनर यशस्वी जायसवाल के साथ ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ रहे थे, तभी उन्होंने पीछे मुड़कर कैमरे की तरफ एक प्यारा सा फ्लाइंग किस दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है और लोग इस 15 साल के लड़के के आत्मविश्वास और भोलेपन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

“क्या मेरा फ्रेम क्लोज आएगा?”

वैभव का सिर्फ फ्लाइंग किस ही नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ जीत के बाद का एक इंटरव्यू वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, मैच के बाद जब हर्षा भोगले उनका इंटरव्यू लेने पहुंचे, तो वैभव ने बल्लेबाजी से जुड़े सवाल के बजाय बड़े ही मासूम अंदाज में पूछा- “सर, क्या मेरा फ्रेम क्लोज आएगा?”

उनकी यह बात सुनकर हर्षा भोगले भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने जवाब दिया, “वैभव, तुम काफी क्लोज हो, हमारे दिल के बहुत करीब हो.” हर्षा की यह बात सुनकर वैभव के चेहरे पर जो मुस्कान आई उसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिन बना दिया.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, आरआर ने सीएसके को 8 विकेट से हराया

मैदान पर बरपाया कहर

आपको बताते चलें कि भले ही वैभव कैमरे के सामने मासूम दिखते हों, लेकिन पिच पर उनका बल्ला आग उगलता है. CSK के खिलाफ 128 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने महज 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और कुल 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली.

उनकी इस पारी में 5 छक्के शामिल थे. हालांकि, वैभव मैच खत्म होने से पहले आउट हो गए, लेकिन जाने से पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की जीत की ऐसी मजबूत नींव रख दी थी कि टीम ने 8 विकेट से मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

लाडली जी का जन्मोत्सव आज: राधानगरी बरसाना में देश-दुनिया से उमड़े लाखों श्रद्धालु, जानिए आप यहां कैसे दर्शन करने आएं

Radhashtami Barsana Routes: राधाष्टमी पर बरसाना के श्री लाडली जी मंदिर में महाभिषेक और बधाई…

26 minutes ago

राधाष्टमी आज: लाड़ली जी के 5254वें प्राकट्योत्सव की बहुत-बहुत बधाइयां! राधे-राधे जपकर इन 10 मंदिरों में कीजिए दर्शन

Radha Ashtami : ब्रजभूमि सहित पूरी दुनिया के कृष्ण-राधा भक्तों के लिए आज महाउत्सव है.…

2 hours ago

निठारी हत्याकांड: D-5 बंगले का नौकर, फिर सुप्रीम कोर्ट से बरी; जानिए कैसे गुमनामी में हुई सुरेंद्र कोली की मौत

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में…

7 hours ago