बिजनेस

Israel-Hamas War: अरब देश भड़के तो तेल-गैस की बढ़ेंगी कीमतें, स्मार्ट TV-वाशिंग मशीन समेत रोजमर्रा की चीजें भी हो सकती हैं महंगी

Israel Palestine Conflict Effects: पश्चिमी एशियाई में इजराइल-हमास के बीच युद्ध में तेजी आने और ईरान-लेबलान जैसे देशों के शामिल होने की आशंका के कारण वैश्विक-स्‍तर पर बड़ा असर पड़ सकता है. खासकर, भारत में लोगों को और महंगाई का सामना करना पड़ सकता है. पेट्रोल और गैस अरब देशों से आती है और अरब देश फलस्तीन का साथ देने के लिए सप्‍लाई रोकने की धमकी देने लगे हैं. इससे पहले रूस और यूक्रेन के युद्ध की वजह से वैश्विक-स्तर पर गेहूं, चावल और अन्य खाद्य उत्पादों की कीमत में इजाफा देखा गया था.

ग्‍लोबल एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि अब इजराइल और फलस्तीन के युद्ध से ग्लोबल कच्चे तेल की आपूर्ति लोगों के घर का बजट बिगाड़ सकती है. इससे जुड़े प्रोडक्ट के दाम में तेज इजाफा होने की आशंका है. पिछले सप्ताह के दौरान कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई थी..जिससे दामों में इजाफा हुआ था. बीते शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर बढ़कर 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था. आशंका है कि ईरान भी इजराइल-फलस्तीन युद्ध में शामिल हो सकता है.

और महंगा हो सकता है कच्चा तेल

यदि ईरान और कतर जैसे देशों ने युद्ध में हिस्‍सा लिया तो महंगाई बढ़ेगी ही, क्‍योंकि ईरान कच्चा तेल का प्रमुख उत्पादक देश है. जबकि, कतर गैस निर्यात करता है. कतर ने तो ये धमकी दी भी है कि यदि इजरायल को रोका नहीं गया तो कतर गैस की आपूर्ति रोक सकता है. ऐसे में आने वाले समय में कच्चे तेल व गैस की कीमतें और बढ़ सकती हैं. जिसके चलते ईंधन व पेट्रोलियन प्रोडक्ट्स के दाम तेजी से बढ़ेंगे.

यह भी पढ़िए: ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत इजराइल से रांची लौटीं विनिता घोष, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, बताया कैसे हैं हालात

किन चीजों के बढ़ सकते हैं दाम?

बिजनेस टुडे के मुताबिक, इजरायल के साथ मुस्लिम देशों का युद्ध छिड़ता है तो जीवाश्म ईंधन पर निर्भर वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ेंगे. और ये सिर्फ कच्चे तेल व गैस पर ही नहीं, अपितु स्मार्ट टेलीविजन, वॉशिंग मशीन और अन्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने की संभावना है. हालांकि, भारत में कुछ जानकार ये भी मानते हैं कि इंडियन मार्केट में त्योहारी सीजन के लिए इन चीजों के स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिस कारण इनकी कीमतें स्थिर रहेंगी. हालांकि, इसके बाद वस्तुओं की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है. कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित होने से प्लास्टिक और अन्य वस्तुओं के दाम में इजाफा हो सकता है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

12 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

21 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

28 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

31 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago