Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“हर 10 साल पर हो जातीय जनगणना…”, मायावती और अखिलेश यादव के बाद ओपी राजभर ने भी कर डाली मांग

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में भी जातीय जनगणना होनी चाहिए. राजभर ने कहा कि मैं पिछले 20 साल से जातीय जनगणना की मांग कर रहा हूं.

Om Prakash rajbhar

ओम प्रकाश राजभर

UP Caste Census: बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद से यूपी में भी इसकी मांग तेजी से बढ़ी है. सपा से लेकर बसपा तक ने राज्य में जातिगत जनगणना कराने की मांग की है. मायावती ने हाल ही में कहा था कि वह खुश हैं कि इससे वंचित वर्गों को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में ला दिया है और मांग की कि इसी तरह की कवायद यूपी में की जाए. अब ओम प्रकाश राजभर ने भी यूपी में जातीय जनगणना की मांग की है.

हर 10 साल के बाद कराई जाए जातीय जनगणना: ओम प्रकाश राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर में कहा कि हर 10 साल के बाद जातिगत जनगणना करानी चाहिए. उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से प्रदेश में चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार चार बार बसपा की सरकार और 40 साल कांग्रेस की सरकार रही है, लेकिन इन्होंने जातीय जनगणना नहीं कराया. ये लोग कहते थे कि हम जातिवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं.  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में 2011 में पेपर फार दिया था.

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 3: ISRO की उपलब्धि पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान- साल 23 इस दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनेगा, चंद्रयान 3 ने इतिहास रचा

यूपी में भी हो जातीय जनगणना: ओपी राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में भी जातीय जनगणना होनी चाहिए. राजभर ने कहा कि मैं पिछले 20 साल से जातीय जनगणना की मांग कर रहा हूं. मेरी आवाज मायावती, अखिलेश यादव और सोनिया गांधी तक पहुंची थी. लेकिन इन लोगों ने जातीय जनगणना नहीं कराया. मैं पूछना चाहता हूं उन लोगों से जो आज इसके लिए चिल्ला रहे हैं. तब क्यों नहीं कराया जब सरकार में थे.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भारत भी आतंकियों से पीड़ित रहा है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आतंकवाद खत्म होना चाहिए. अगर उसे खत्म करने की कोई कोशिश कर रहा है तो उसका समर्थन करना चाहिए. उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जहां बोलना चाहिए नहीं बोलते बाहर बोलने से क्या होगा. राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं रह गया है. वो अब घूम-घूम कर आंदोलन कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital