खेल

इंग्लैंड टीम के दिग्गज जेम्स एंडरसन को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा, उन्हें गेंदबाजी की लत

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को ‘गेंदबाजी की कला का आदी’ बताया है. जेम्स एंडरसन 10 जुलाई से लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद टेस्ट करियर से विदा ले लेंगे. जेम्स एंडरसन ने 2003 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था और वे 187 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस साल की शुरुआत में एंडरसन शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन के बाद ऐसे तीसरे गेंदबाज बने जिन्होंने 700 टेस्ट विकेट हासिल किए. मार्च 2024 में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई थी और धर्मशाला में हुए पांचवें टेस्ट मैच में एंडरसन ने ये उपलब्धि (700 विकेट) हासिल की थी.

एंडरसन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. एंडरसन के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक कॉलम में लिखा है कि एंडरसन चाहे आउट स्विंग, इन स्विंग या वॉबल सीम से गेंदबाजी कर रहे हों, उनको रन-अप की लय, बॉलिंग एक्शन की तकनीक पर नियंत्रण जैसे पक्ष पसंद हैं. जब आप लंबे समय तक खेलने वाले पेशेवरों के बारे में बात करते हैं, तो आप अक्सर ट्रेनिंग के प्रति उनके समर्पण, जिम में उनके अनुशासन और उनके खानपान के बारे में बात करते हैं.

ब्रॉड ने आगे कहा, “एंडरसन के बारे में खास बात गेंदबाजी के प्रति उनका सच्चा प्रेम है. किसी चीज की लत होने की बात करना वैसे तो एक नकारात्मक शब्द है, लेकिन मैं कहूंगा कि एंडरसन को अपनी गेंदबाजी की कला की लत है.” ब्रॉड ने पिछले साल ओवल में अंतिम टेस्ट मैच खेलने के बाद क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास ले लिया था, वे एंडरसन के साथ 138 मैचों में नई गेंद से गेंदबाजी कर चुके हैं. उनको लगता है कि टेस्ट मैचों में एंडरसन की रिवर्स स्विंग कराने की क्षमता को काफी कमतर आंका गया है.

ब्रॉड ने कहा, “एंडरसन को उनकी रिवर्स स्विंग के लिए पर्याप्त श्रेय नहीं मिला है, जो उपमहाद्वीप में उनके बेहतरीन रिकॉर्ड में काफी अहम रही है. उनकी लाइन-लेंथ के कारण वो और भी घातक बन जाती है. डेल स्टेन जेम्स एंडरसन से ज्यादा तेज थे, लेकिन जेम्स निश्चित तौर पर बेस्ट रिवर्स स्विंग बॉलर हैं जिनको मैंने देखा है.”

ये भी पढ़ें- India vs Zimbabwe: दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया, अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

6 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

17 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

19 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

22 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

24 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

29 minutes ago