टीम इंडिया की शानदार वापसी (BCCI)
India vs Zimbabwe: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टी20 मैच 100 रनों से जीत लिया है. इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. जिम्बाब्वे ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में शनिवार को टीम इंडिया को 13 रनों से मात दी थी.
भारत ने रविवार के मैच में अभिषेक शर्मा के शतक (100) और ऋतुराज गायकवाड़ की 77 रनों की तेज पारी के चलते 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में मेजबान टीम 18.4 ओवर में 134 रनों पर आउट हो गई. जिम्बाब्वे की ओर से वेसली मधेवेरे ने सर्वाधिक 43 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा ब्रेन बेनेट ने 26 और ल्यूक जोंग्वे ने 33 रनों की पारी खेली. बाकी, कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं कर सका.
भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया. आवेश खान ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. मुकेश कुमार ने भी 3.4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए. पहले मैच में चार विकेट लेने वाले रवि बिश्नोई ने चार ओवर में केवल 11 रन देकर 2 विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में 28 रन खर्च करके 1 विकेट लिया. अभिषेक शर्मा ने भी तीन ओवर गेंदबाजी की, लेकिन उनको 36 रन खर्च करने के बाद कोई विकेट नहीं मिला.
जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों में डियोन मेयर्स और क्लाइव मदांदे खाता भी नहीं खोल सके. कप्तान सिकंदर रजा ने सिर्फ 4 रनों का योगदान दिया. इस मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले युवा अभिषेक शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड’ दिया गया है. भारत को अब सीरीज का अगला मुकाबला 10 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेलना है. तीसरे मैच में भारतीय टीम के साथ संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी जुड़ जाएंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने ठोका शतक, बनाए कई शानदार रिकॉर्ड
-भारत एक्सप्रेस
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…