जय शाह
गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(ICC) में नई जिम्मेदारी मिली है. उनका कद लगातार बढ़ता जा रहा है. उन्हे आईसीसी की प्रभावशाली वित्त और वाणिज्यिक मामलों की समिति के प्रमुख नियुक्त किया गया है. बता दें कि वित्त और वाणिज्यिक मामलों की समिति आईसीसी आयोजनों के लिए बजट आवंटन तय करती है और कुल राजस्व से सदस्य देशों को कितना पैसा देना है उसका भी ध्यान रखती है.
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में करीब 1 सप्ताह पहले आईसीसी की बैठकें हुई थीं. जिसमें जय शाह और आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल के नेतृत्व में बीसीसीआई की टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी. जहां जय शाह ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली थी. बता दें की सौरव 2019 से BCCI अध्यक्ष रहते हुए प्रतिनिधि पद पर थे. इसके अलावा धूमल मुख्य कार्यकारी समिति के सदस्य होंगे.
जय शाह को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नए चैयरमैन का ऐलान हो चुका हैं. आईसीसी की चयन समिति बोर्ड ने सर्वसम्मति से ग्रेग बार्कले को नया अध्यक्ष चुना हैं. शनिवार को आईसीसी की तरफ से घोषणा की गई है. बता दें कि ICC के नए चैयरमैन को 2 साल के लिए स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. वहीं, इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट निकाय, बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया था.
जय शाह को आईसीसी में नई जिम्मेदारी मिलने पर यूजर ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया. कुछ ने इसको परिवारवाद का नाम दिया तो कुछ ने जय पर क्रिकेट की दुनिया में 2000 विकेट लेने का तंज कस दिया.
बात यहीं नहीं रुकी, कुछ यूजर्स ने लिखा ‘will do scams like father’ और कुछ ने तो इसको icc=bjp बता दिया.
सोशल मीडिया पर लोगों की अपनी अलग-अलग राय है कोई ट्रोल कर रहा है तो कोई इसकी तारीफ कर रहा है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इससे आईसीसी में बीसीसीआई की ताकत बढ़ेगी.
Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…
दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…
देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…