देश

बसपा नेता इमरान मसूद को 5 लाख के मुचलके पर किया गया पाबंद, जानें क्या है मामला

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर जहां एक ओर राजनीतिक दल अपनी-अपनी प्रचार रणनीति के साथ तैयार हो रहे हैं. दूसरी ओर प्रशासन ने भी चुनाव के दौरान शांति बनी रहे और व्यवस्थित ढंग से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हो, इसके लिए आपराधिक प्रवृत्ति और विवादित बयान देने वाले जनप्रतिनिधियों पर लगाम कसने का अभियान शुरू कर दिया है. इसी क्रम में बसपा (BSP) नेता इमरान मसूद (Imran Masood) को 5 लाख के मुचलके पर पाबंद कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश (UP) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले में निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूर्व विधायक बसपा नेता इमरान मसूद को पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है. उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. कुतुबशेर पुलिस की चालानी रिपोर्ट पर नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें पांच लाख रुपये की धनराशि में मुचलका पाबंद कर 24 अप्रैल को अपने न्यायालय में तलब किया है. रिपोर्ट में बताया गया कि पूर्व विधायक इमरान मसूद पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं. पूर्व में वे चुनाव में विवादित बयान दे चुके हैं. उनके परिवार की खतीजा मसूद महापौर पद पर बसपा की प्रत्याशी हैं. ऐसे में निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व विधायक को व्यक्तिगत बंधपत्र में पाबंद किया जाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- क्या है माफिया ब्रदर्स की हत्या का चित्रकूट कनेक्शन? आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा

अन्य पांच को भी किया गया है पाबंद

इस चालानी रिपोर्ट पर नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय ने इमरान मसूद के साथ ही प्रमोद निवासी बनीखेड़ा, संदीप निवासी इस्माइलपुर, मकसूद अख्तर निवासी गत्ता मिल कॉलोनी, उकराम निवासी बीतिया और गुलफाम अंसारी को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है. इस सम्बंध में गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ने मीडया को बताया कि थाना कुतुबशेर पुलिस की चालानी रिपोर्ट पर इमरान मसूद समेत छह लोगों को पांच-पांच लाख रुपये में मुचलका पाबंद किया है. सभी को 24 अप्रैल को न्यायालय में तलब किया गया है.

भाजपा के कई नेताओं पर लगाए आरोप

वहीं 5 लाख के मुचलके में पाबंद किये जाने के बाद इमरान मसूद ने पार्टी दफ्तर पर आज प्रेस वार्ता की और भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “निकाय चुनाव में भाजपा हार रही है और उसी की बौखलाहट में मेरे ऊपर ये कार्रवाई भाजपा नेताओं के इशारे पर की गई है. भाजपा हाथी की रफ्तार और इमरान मसूद से डरी हुई है. सभी को सुबह शाम सिर्फ इमरान इमरान नजर आ रहा है. भाजपा के नेता विधायक खुद गलत बयानबाज़ी करते है. उनके खिलाफ कार्रवाई करने की किसी के पास हिम्मत नहीं है. कानून सबके लिए बराबर होता है. कार्रवाई सब पर कानून के हिसाब से ही होनी चाहिए.” इमरान मसूद ने कहा कि उनके वकील जल्दी ही आगे की कानूनी कार्रवाई की रणनीति तैयार करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

33 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago