खेल

Kylian Mbappe: मेसी के नाम ट्रॉफी, एमबाप्पे के नाम रहा फाइनल मैच, फुटबॉल के फ्यूचर लीजेंड ने तोड़े बड़े रिकॉर्ड

Kylian Mbappe: वैसे तो फीफा 2022 में कई मुकाबले थ्रिलर रहे, पेनल्टी शूटआउट भी फैंस ने देखा. मगर जब बात ट्रॉफी कि  और टक्कर कांटे की हो तो फिर भला कोई अपनी पलकें झपकाए तो झपकाए कैसे. जब भी फ्रांस और अर्जेंटीना के फाइनल मैच की बात हुई तो कहा जाता था कि ये इन दोनों टीमों का नहीं बल्कि मेसी और एम्बाप्पे की टक्कर होगी. ये बात काफी हद तक सही साबित भी हुई, क्योंकि हार-जीत के बीच अपनी-अपनी टीमों के लिए इन दोनों खिलाड़ियों ने जान लगा दी थी. फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने हैट्रिक जमाई, उन्होंने टूर्नामेंट में आठ गोल दागे. तो मेसी ने अपनी टीम को जीताने में सबसे बड़ा रोल निभाया. एम्बाप्पे बेशक दूसरी बार फीफा ट्रॉफी जीतने से चूक गए लेकिन ये मैच उनके लिए रिकॉर्डतोड़ रहा. सबसे बड़ा धमाक कीलियन एमबाप्पे ने तब किया जब उन्होंने अपने दो गोल महज 97 सेकंड में किए.

एमबाप्पे ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

एमबाप्पे फीफा वर्ल्ड कप में 10 गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में एमबाप्पे टॉप पर पहुंच गए हैं.

फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में हैट्रिक

ये भी पढ़ें: VIDEO: हार के बाद टूटा Kylian Mbappe का दिल, फ्रांस के राष्ट्रपति ने लगाया गले, ड्रेसिंग रूम में जाकर भी हौसला बढ़ाया

एमबाप्पे के नाम गोल्डन बूट: टूर्नामेंट में एमबाप्पे ने आठ गोल दागे और मेसी से आगे निकलते हुए गोल्डन बूट अपने नाम किया.

वर्ल्ड फुटबॉल के लिए एमबाप्पे बेहद खास

महज 23 साल के एमबाप्पे ने इस मुकाबले में शानदार हैट्रिक लगाते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. खास बात ये है कि मेसी और रोनाल्डो के मुकाबले देखा जाए तो एमबाप्पे ने काफी कम्र उम्र में बहुत कुछ हासलि किया है. जहां मेसी को अपने आखिरी वर्ल्ड कप में ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हुआ. वहीं एमबाप्पे ने अपने पहले ही फीफा में अपनी टीम को जीताने में बड़ा रोल निभाया था. वहीं दूसरी बार भी फ्रांस की ओर से वो अकेले ऐसे खिलाड़ी थे. जो आखिरी मिनट तक लड़ता रहा.

मैच के बाद वायरल हुई कुछ तस्वीरों में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, एमबाप्पे को गले लगाते हुए दिखे. बाद में उन्होंने ड्रेसिंग रूम में टीम से 20 मिनट तक बातचीत की. बता दें, इमैनुएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ये वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं. इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ये स्टार खिलाड़ी इस हार से किस हद तक दुखी था.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

9 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

10 hours ago