खेल

Sports News: स्विस ओपन बैडमिंटन में लक्ष्य और सिंधू करेंगे भारतीय चुनौती की अगुवाई

बासेल (स्विट्जरलैंड): स्विट्जरलैंड में मंगलवार से शुरू हो रहे स्विस ओपन 300 टूर्नामेंट में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपनी शानदार लय जारी रखना चाहेंगे. वहीं अनुभवी खिलाड़ी पीवी सिंधू की कोशिश एक बार फिर से अपने खेल के शिखर पर पहुंचने की होगी. इस साल की शुरुआत में लक्ष्य ने मलेशिया सुपर 1000 और इंडिया ओपन 750 में पहले दौर में हार के बाद शानदार वापसी की है. इस 22 साल के खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में  सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था.

सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी 210,000 डॉलर (लगभग 1.74 करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत मलेशियाई लियोंग जून हाओ के खिलाफ करेंगे. वह शुरुआती दौर की बाधा पार करने पर 2021 विश्व चैंपियन ली जी जिया से भिड़ सकते हैं. विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत पहले दौर में एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता चीनी ताइपे के वांग त्जु-वेई का मुकाबला करेंगे, जबकि युवा प्रियांशु राजावत हांगकांग के चौथी वरीयता प्राप्त ली चेउक यियू की चुनौती से निपटेंगे.

सिंधू ने बायें घुटने की चोट से उबरकर इस महीने की शुरुआत में फ्रेंच ओपन से वापसी की थी, जहां उनका सफर क्वार्टर तक चला था. हालांकि इसके बाद वह ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के दूसरे दौर से बाहर हो गयी थी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू का सामना ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप की तरह यहां भी पहले दौर में जर्मनी की वोन्ने लि से होगा. पिछले सप्ताह जर्मनी की इस खिलाड़ी ने चोट लगने के कारण मैच को बीच में छोड़ दिया था.

महिला एकल में अन्य भारतीय आकर्षी कश्यप को कड़ा ड्रा मिला है। वह अपने अभियान की शुरुआत कनाडा की मिशेल ली के खिलाफ करेंगी. अच्छी लय में चल रही तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी मेइलिसा ट्रायस पुस्पिटासारी और राचेल एलेस्या रोज की इंडोनेशिया की जोड़ी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी. आठवीं वरीयता प्राप्त त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सामना पहले दौर में अमेरिका की  एनी जू और केरी जू की जोड़ी से होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

5 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

9 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

50 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

57 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

58 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago