Lionel Messi India Tour: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी शनिवार (13 दिसंबर) को तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं. इस दौरान मेसी चार शहरों का दौरा करेंगे, जिनमें कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली शामिल है. विश्व कप विजेता मेसी (Lionel Messi) को इस दौरे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों के साथ मंच साझा करते देखा जा रहा है.
हालांकि, मेसी को चाहने वाले प्रशंसक इस उम्मीद में हैं कि वह भारत में कम से कम एक मैच जरूर खेलेंगे, लेकिन इस दौरे में उनकी यह इच्छा पूरी होने की संभावना बेहद कम है. इसका कारण मेसी के इंश्योरेंस पॉलिसी को बताया जा रहा है.
38 वर्षीय मेसी फिलहाल भारत में एक ‘मीट एंड ग्रीट’ दौरे पर हैं. इन तीन दिनों के दौरान न तो कोई क्लब मैच और न ही कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला निर्धारित है, ऐसे में मेसी किसी भी तरह का मैच नहीं खेलेंगे. इस फैसले के पीछे ‘इंश्योरेंस’ एक बड़ी वजह है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी के पास दुनिया की सबसे महंगी एथलीट इंश्योरेंस पॉलिसियों (Messi insurance policy) में से एक है. बताया जाता है कि सुपरस्टार फुटबॉलर के बाएं पैर का करीब 900 मिलियन डॉलर तक का बीमा कराया गया है.
यह बीमा फुटबॉलर को करियर को खतरे में डालने वाली किसी भी गंभीर चोट से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाता है. हालांकि, यह भी स्पष्ट करता है कि मेसी अपने देश या क्लब के अलावा किसी भी तरह का मैच नहीं खेल सकते.
ये भी पढ़ें: कोलकाता में Lionel Messi के फैंस ने किया हंगामा, स्टेडियम से जल्दी निकलने पर भड़के लोग फेंकी कुर्सियां और बोतलें
अर्जेंटीना और मेजर सॉकर लीग (MLS) क्लब इंटर मियामी के लिए खेलने वाले मेसी का भारत में कोई आधिकारिक मैच शेड्यूल नहीं है. साथ ही, यह इंश्योरेंस पॉलिसि किसी भी तरह के प्रदर्शनी मैच को कवर नहीं करती. ऐसे में अगर मेसी ऐसे किसी गैर-आधिकारिक मैच में घायल हैं, तो उन्हें करोड़ों डॉलर के मुआवजे से हाथ धोना पड़ सकता है.
इसी वजह से, इतनी भारी-भरकम इंश्योरेंस पॉलिसी के चलते लियोनेल मेसी भारत में अपने फैन्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…
Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…
IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…
दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…