Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या अब हफ्ते में मिलेंगी तीन छुट्टियां, 4 दिन ही करना होगा काम, क्या कहता है New Labour Code?

New Labour Code: सरकार ने नए लेबर कोड की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल से लागू हो सकता है. इसमें कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, न्यूनतम वेतन और महिला सुरक्षा जैसे फायदे मिलेंगे. साथ ही इतने घंटे काम करने पर हफ्ते में 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी का विकल्प भी मिलेगा.

New Labour Code: सरकार ने नए लेबर कोड की घोषणा कर दी है और माना जा रहा है कि यह 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा. इसमें कई ऐसे प्रावधान शामिल हैं जिनसे कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा. सबसे बड़ी राहत ग्रेच्युटी को लेकर है. अब कर्मचारियों को ग्रेच्युटी पाने के लिए 5 साल का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि सिर्फ 1 साल की नौकरी पूरी करने पर ही इसका लाभ मिल सकेगा.

न्यूनतम वेतन और महिला सुरक्षा

नए लेबर कोड में न्यूनतम वेतन को लेकर भी स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं. साथ ही महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने के लिए नए नियम बनाए गए हैं. सरकार का कहना है कि इन बदलावों से कार्यस्थल पर पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ेगी.

4 दिन का वर्क कल्चर

सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि नए लेबर कोड के तहत 12 घंटे काम करने पर कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम करना होगा और बाकी 3 दिन छुट्टी मिलेगी. लेबर मिनिस्ट्री ने ट्वीट कर बताया कि यह विकल्प कंपनियों और कर्मचारियों के बीच आपसी सहमति से लागू किया जा सकता है. जापान, स्पेन और जर्मनी जैसे देशों में पहले से ही 4 दिन का वर्क कल्चर है, और अब भारत में भी इसकी संभावना बन रही है.

29 कानूनों को मिलाकर बने नए कोड

सरकार ने 21 नवंबर को 29 पुराने श्रम कानूनों को मिलाकर चार नए लेबर कोड जारी किए. इनमें वेज कोड, इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, सोशल सिक्योरिटी कोड और ऑक्युपेशनल सिक्योरिटी कोड शामिल हैं. इनका उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना और व्यापार करने में आसानी बढ़ाना है.

ये भी पढ़ें-नागपुर में हेडगेवार और गोलवलकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे फडणवीस-शिंदे, कई मंत्री-विधायक भी साथ, अजित पवार रहे दूर

नए लेबर कोड से कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, वेतन, सुरक्षा और छुट्टी जैसे मामलों में बड़ी राहत मिलने वाली है. यह भारत के श्रम कानूनों में क्रांतिकारी बदलाव साबित हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital