Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कोलकाता में Lionel Messi के फैंस ने किया हंगामा, स्टेडियम से जल्दी निकलने पर भड़के लोग फेंकी कुर्सियां और बोतलें

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेसी के दौरे के दौरान फैंस का गुस्सा देखने को मिला. लैप ऑफ ऑनर के बाद मेसी के जल्दी जाने पर स्टेडियम में मौजूद लोगों ने कुर्सियां और बोतलें फेंकी.

Lionel Messi fans Ruckus

Lionel Messi fans Ruckus: दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने भारत दौरे पर कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने सॉल्ट लेक स्टेडियम का दौरा किया. हालांकि, लैप ऑफ ऑनर के बाद मेसी स्टेडियम से अपेक्षा से जल्दी निकल गए, जिससे वहां मौजूद हजारों फैंस नाराज हो गए.

मीडिया और सोशल मीडिया पर अब उस समय का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शक अपनी निराशा जाहिर करते हुए कुर्सियां और बोतलें फेंकते दिख रहे हैं. स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिन्होंने मेसी को देखने के लिए महंगे टिकट खरीदे थे.

फैंस का गुस्सा इस बात को लेकर था कि इतनी उम्मीद और मेहनत के बावजूद, मेसी ने स्टेडियम में ज्यादा समय नहीं बिताया. खासकर युवा और बच्चे, जो मेसी के कदम कदम पर फॉलो कर रहे थे, उनके लिए यह अनुभव थोड़ा निराशाजनक साबित हुआ.

बता दें कि यह मेसी का भारत दौरा कई सालों बाद हो रहा है, और उनके दौरे को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. ऐसे में स्टेडियम में फैंस की नाराजगी ने इस दौरे को थोड़े विवादास्पद रंग में बदल दिया.

ये भी पढ़ें- मैच हारने के बाद क्या हुआ? Gautam Gambhir से भिड़े Hardik Pandya, वायरल हुआ वीडियो

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital