खेल

FIFA WC: फाइनल मुकाबले के बाद Lionel Messi लेंगे संन्यास? 36 साल का सूखा मेसी के आखिरी मैच में खत्म होगा

Lionel Messi, FIFA:  फीफा वर्ल्ड कप 2023 में लियोनल मेसी का मैजिक शो कायम है. इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा दिया है, और अब महज 1 कदम दूर हैं खिताब से. मेसी ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें अर्जेंटिना ने क्रोएशिया पर 3-0 से जीत दर्ज की. अब खबर है कि मेसी जब फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल खेलने के लिए उतरेंगे तो वो अपना 172वां कैप हासिल करेंगे. अर्जेन्टीना की टीम अपने तीसरे विश्व कप खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी जो लियोनेल मेसी की शानदार ट्रॉफी कैबिनेट से दूर है. मेस्सी ने अर्जेंटीना के मीडिया आउटलेट डियारियो डेपोर्टिवो ओले से कहा, ‘मैं इसे हासिल करने में सक्षम होने और फाइनल में अपना आखिरी गेम खेलकर अपनी विश्व कप यात्रा को समाप्त करने के लिए बहुत खुश हूं.’

फुटबॉल फैंस को लगने वाला है झटका

अर्जेंटीना की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 दिसंबर को होने वाला वर्ल्ड कप फाइनल मेसी का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा. खबरों की मानें तो 35 साल के मेसी फाइनल के बाद अर्जेंटीना की टीम को अलविदा कह देंगे.

ये भी पढ़ें: VIDEO FIFA: सेमीफाइनल में मेसी मैजिक, क्रोएशियाई खिलाड़ी को छकाने का मोमेंट देख फैंस बोले- GOAT के टक्कर में कोई नहीं

अर्जेंटीना के मीडिया आउटलेट डियारियो डेपोर्टिवो ओले से अर्जेंटीना के कप्तान ने कहा, ‘मैं इसे हासिल करने में सक्षम होने और फाइनल में अपना आखिरी गेम खेलकर अपनी विश्व कप यात्रा को समाप्त करने के लिए बहुत खुश हूं. उन्होंने कहा, ‘अगले मैच में कई साल लगेंगे और मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा कर पाऊंगा. और इस तरह से समाप्त करना, यह सबसे अच्छा है’.

मेसी का कमाल इंटरनेशनल रिकॉर्ड

साल 2005 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू करने वाले मेसी ने पिछले 17 सालों में बेमिसाल प्रदर्शन किया है. मेसी के नाम अर्जेंटीना के लिए 96 गोल कर चुका है. वर्ल्ड कप में तो मेसी का प्रदर्शन बेमिसाल रहा है. मेसी ने 25 वर्ल्ड कप मैचों में 19 गोल/असिस्ट किए हैं. ये खिलाड़ी 10 बार प्लेयर ऑफ द मैच बना है. मेसी ने वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के लिए कुल 11 गोल दागे हैं और ये खिलाड़ी इस मुल्क के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने वाला खिलाड़ी बन चुका है. बता दें, अर्जेंटीना ने आखिरी बार साल 1986 में वर्ल्ड कप जीता था. उम्मीद है कि 36 साल का सूखा मेसी के आखिरी मैच में खत्म होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

11 seconds ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

17 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

26 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

39 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

1 hour ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

1 hour ago