खेल

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, रोमांचक मैच में राजस्थान को 5 रन से हराया

PBKS vs RR IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का 8वां मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच गुवाहाटी में खेला गया. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन की ताबड़तोड़ शुरुआत के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए. इस दौरान धवन ने 48वां अर्धशतक जमाया. वहीं बात अगर युवा विकेट कीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की करे तो उन्होंने 34 बॉल पर 60 रन बनाते हुए अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक बनाया.

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. हालांकि अंत में ये मैच बेहद रोमांचक जरूर रहा. लेकिन राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 192 रन ही बना पाई और पंजाब ने 5 रन से ये मैच जीत लिया. पंजाब किंग्स की जीत के हीरो कप्तान शिखर धवन और तेज गेंदबाज नाथन एलिस रहे.

-20  ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 124-6

-15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 192-7

-10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 88-3

-5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 48-2

-राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

-20 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 197-4

-15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 152-1

-10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 92-1

-प्रभसिमरन सिंह ने जड़ी फिफ्टी

-5ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 56-0

पंजाब किंग्स ने तेज जबरदस्त शुरुआत की है. पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 56 रन है. प्रभसिमरन सिंह 39 और शिखर धवन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.

-पंजाब की बल्लेबाजी शुरू

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

RR: संजू सैमसन (C), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, मुरुगन अश्विन, ध्रुव जुरेल.

PBKS: शिखर धवन (C), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर्स: ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में पंचमी श्राद्ध का विशेष महत्व…’ जानिए पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा शुभ मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…

5 minutes ago

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

6 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

6 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

7 hours ago