देश

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखें राज्य सरकारें- रामनवमी पर हिंसा की खबरों के बाद गृह मंत्रालय की एडवाइजरी

Hanuman Jayanti: रामनवमी के दौरान पश्चिम बंगाल और बिहार में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर केंद्र ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को हनुमान जयंती (6 अप्रैल) के अवसर पर कानून-व्यवस्था एवं शांति सुनिश्चित करने एवं सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की आशंका वाले कारकों पर नजर रखने का बुधवार को निर्देश दिया है. पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी पर हिंसा की खबरों के बाद गृह मंत्रालय एक्शन में आया है.

गृह मंत्री के कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, ‘‘राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार के दौरान शांति कायम रखने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की आशंका वाले हर प्रकार के कारक पर नजर रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.’’

रामनवमी की शोभायात्राओं को लेकर पिछले कुछ दिन में पश्चिम बंगाल के हुगली और हावड़ा जिलों में झड़प, आगजनी एवं बमबारी की घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं के दौरान हावड़ा में कई वाहनों को आग लगा दी गई थी और कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी. हुगली में उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन को आग के हवाले कर दिया.

ये भी पढ़ें: बिहार शरीफ में मदरसा को आग के हवाले किया गया, मुसलमानों को खौफ में रखना चाहते हैं नीतीश-तेजस्वी, ओवैसी का बड़ा अटैक

बिहार और बंगाल में हुई थी हिंसा

वहीं पश्चिम बंगाल के रिसड़ा में रविवार को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव किया गया. इस शोभायात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष और पुरसुरा से पार्टी के विधायक बिमान घोष मौजूद थे. इस हिंसा में विधायक घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पथराव की इस घटना के बाद इलाके में तनाव है. हिंसा की वारदात के बाद पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं.

गृह मंत्रालय ने हावड़ा जिले में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा पर राज्य सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. दूसरी तरफ, बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ कस्बों में भी रामनवमी के दिन हिंसा की खबरें आईं थीं, जिसके बाद वाहनों, घरों और दुकानों को आग लगा दी गई थी और इस दौरान कई लोग घायल हो गए थे. इस मामले में 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बंगाल और बिहार में हिंसा की घटनाओं के बाद देश में सियासत गरमाई हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

5 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

9 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

36 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

38 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago