खेल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के लिए कसी कमर, पहली बार पंत की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी टीम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की उलटी गिनती शुरू हो गई है और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मैदान पर अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भरने के लिए तैयार हैं. ऋषभ पंत के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन करने और इस सीजन के मैचों में प्रतिस्पर्धा और चौके-छक्कों की बरसात करने के लिए कमर कस ली है.

पिछले दो वर्षों की तरह, एलएसजी अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सात घरेलू मैच खेलेगा. इनमें से, मुंबई इंडियंस (एमआई), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ तीन हाई-वोल्टेज मुकाबले प्रशंसकों को क्रिकेट उत्कृष्टता का अनुभव कराएंगे. यानी कि एक बार फिर खचाखच भरे स्टेडियम के साथ उत्तर प्रदेश में क्रिकेट का खुमार नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाला है.

लखनऊ में होने वाले मुकाबले

तारीख –  मैच

  • 01 अप्रैल – एलएसजी बनाम पंजाब किंग्स
  • 04 अप्रैल – एलएसजी बनाम मुंबई इंडियंस
  • 12 अप्रैल – एलएसजी बनाम गुजरात टाइटंस
  • 14 अप्रैल – एलएसजी बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
  • 22 अप्रैल – एलएसजी बनाम दिल्ली कैपिटल
  • 09 मई – एलएसजी बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • 18 मई – एलएसजी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

ऋषभ पंत के साथ टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी

आईपीएल 2024 की मेगा नीलामी में, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड तोड़ ₹27 करोड़ में खरीदा था. पिछले माह टीम के मालिक डॉ संजीव गोयनका ने उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया था.

ऋषभ पंत के अलावा टीम में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श, दक्षिण अफ्रीकी स्टार एडेन मार्करम, डेविड मिलर के साथ आकाश दीप, आवेश खान, अब्दुल समद जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है.

जहीर खान और जस्टिन लैंगर के नेतृत्व में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान एलएसजी का मार्गदर्शन कर रहे हैं, जो टीम में अनुभव और रणनीतिक अंतर्दृष्टि का भंडार लेकर आए हैं. 4 से 7 फरवरी तक एकाना स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान, जहीर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से विश्लेषण किया और महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्रदान की. मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सहायक कोच विजय दहिया व लांस क्लूजनर के साथ मिलकर खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी तकनीक को निखारने में अहम भूमिका निभाई.

आईपीएल 2025 के लिए एलएसजी की पूरी टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन, शमर जोसेफ, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान, आकाश दीप, आर्यन जुयाल, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, अर्शीन कुलकर्णी, राजवर्धन हंगरगेकर, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, दिग्वेश सिंह, एम सिद्धार्थ, प्रिंस यादव.

ये हैं टीम का हिस्सा

ऋषभ पंत की कप्तानी के साथ टीम के पास डेविड मिलर, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, मयंक यादव, आवेश खान और रवि बिश्नोई जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं.

टीम के मेंटर जहीर खान ने कहा कि

“एलएसजी निश्चित रूप से आईपीएल कप का प्रबल दावेदार है. क्रिकेट प्रेमियों के प्यार और समर्थन से हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे.”

-बारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

लालकृष्ण आडवाणी पर अस्पताल से आया अपडेट, IP अपोलो ने क्या कहा?

Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…

10 minutes ago

13 कट्ठा जमीन के खातिर बरसाई थी गोलियां! कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का आरोपी

Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…

17 minutes ago

एक जुगाड़ से कैसे बचे 75+ लोग? अटल आवास में भीषण आग से बिलासपुर में हड़कंप

Bilaspur Atal Awas Fire News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आने वाले सरकंडा इलाके में…

24 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और खेल मंत्री मांडविया ने गोल्ड और सिल्वर जीतने वाली मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में निशानेबाजी में गोल्ड जीतने वाली मोना…

46 minutes ago

नवरात्रि के बैग में मीट भरकर बेच रहा था ब्लिंकिट? बजरंग दल के बवाल के बाद एक्शन में आया प्रशासन

Blinkit Meat Controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ब्लिंकिट स्टोर पर 'हैप्पी नवरात्रि' लिखे कैरी…

1 hour ago