लुंगी एनगिडी (फोटो- आईसीसी)
Lungi Ngidi ruled For IPL due to injury: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के चलते इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से बाहर हो गए हैं. एनगिडी को पिछले महीने SA20 के प्लेऑफ़ के दौरान पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते समय पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई थी. वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. जिसके चलते वह आईपीएल के आगामी सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं दिखेंगे. उन्होंने इसी कारण से पाकिस्तान सुपर लीग से भी नाम वापस ले लिया था.
एनगिडी के आईपीएल से बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम की घोषणा की गई है. जेक 2020 में दक्षिण अफ्रीका में ICC U19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे.
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) द्वारा जारी एक बयान में पुष्टि की गई कि एनगिडी के अप्रैल में घरेलू प्रतियोगिता में एक्शन में लौटने की उम्मीद है. यह उन्हें वेस्टइंडीज और यूएसए में आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में प्रोटियाज के लिए खेलने की दौड़ में शामिल कर देगा.
लुंगी की वर्तमान में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मेडिकल टीम की ओर से निगरानी की जा रही है. वह इस समय अपने घरेलू टीम, मोमेंटम मल्टीप्ली टाइटन्स के साथ पुनर्वास से गुजर रहे हैं.अप्रैल में चल रहे सीएसए टी20 चैलेंज के दूसरे भाग में खेलने के लिए उनके लौटने की उम्मीद है. बता दें कि पिछले साल एनगिडी को बाएं टखने में मोच आने के बाद भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था और उन्होंने सीरीज के अंतिम टेस्ट में वापसी की थी.
ये भी पढ़ें- IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुआ विस्फोटक ऑलराउंडर, 29 गेंद में जड़ चुका है शतक
Bangladesh Saudi Arabia Over Death Penalty: मक्का में दो बांग्लादेशी नागरिकों को बिना बताए फांसी…
POONAM PANDEY REACTS TO TIGER SHROFF FIRING: मुंबई के पॉश इलाके जुहू में बॉलीवुड अभिनेता…
Lawrence Bishnoi Gang Targets Bollywood: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद जानिए उन 7 बड़े…
Mecca Mosque Controversy Facts: मक्का की मस्जिद में कथित अश्लीलता के आरोप में दो बांग्लादेशी…
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…
किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…