खेल

Mannat Kashyap ODI Debut: मन्नत कश्यप ने वनडे में किया डेब्यू, स्नेह राणा की जगह प्लेइंग 11 में मिली जगह

Mannat Kashyap Debut In ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में युवा स्पिन गेंदबाज मन्नत कश्यप ने भारत के लिए वनडे में डेब्यू किया. भारतीय टीम सीरीज के आखिरी मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है. दूसरे मैच में फील्डिंग के दौरान स्नेह राणा बुरी तरह से चोटिल हो गई थी. उनकी जगह पर 20 वर्षीय युवा स्पिन गेंदबाज मन्नत कश्यप को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है.

मन्नत कश्यप का वनडे में डेब्यू

भारतीय महिला टीम सीरीज को पहले ही गंवा चुकी है. ऐसे में तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. चोटिल स्नेह राणा की जगह पर मन्नत कश्यप को टीम में शामिल किया है. स्नेह राणा दूसरे मुकाबले में फील्डिंग करते समय बुरी तरह से चोटिल हो गई थीं. उन्हें सिर दर्द की भी शिकायत की थी. हालांकि, तीसरे मुकाबले से एक दिन पहले वह प्रैक्टिस करती दिखी थीं, लकिन टीम मैनेजमेंट अपनी प्लेयर्स को लेकर किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है.

कौन हैं वनडे में डेब्यू करने वाली मन्नत कश्यप

मन्नत कश्यप समेत 4 अन्य अनकैप्ड खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था. अंडर-19 वर्ल्ड कप में मन्नत कश्यप का प्रदर्शन शानदार रहा था. इस युवा गेंदबाज ने अपनी गेंद से सामने वाले बल्लेबाजों को खुब परेशान किया था. स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में मन्नत ने 12 रन देकर 4 विकेट झटके थे. मन्नत कश्यप ने वर्ल्ड कप में खेले गए 6 मैच में अपने नाम 9 विकेट किए थे.

लगातार दो मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दी मात

बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-0 से आगे है. पहले मैच में कंगारू टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे मैच में भारत को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी लेकिन दीप्ती शर्मा टीम की नैया नहीं पार लगा सकी थी और हार का सामना करना पड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

3 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

4 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

43 minutes ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

1 hour ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

2 hours ago