देश

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के ननिहाल से 100 टन बासमती चावल पहुंचा अयोध्या, भक्तों को भोजन के रुप में होगा वितरण

Ram Mandir Pran Pratishtha: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है और इसी दिन रामलला अपने जन्म स्थान यानी मंदिर के गर्भ गृह में विधि-विधान के साथ विराजमान होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सभी अनुष्ठान पूरे किए जाएंगे. इस दौरान अयोध्या में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है. काशी से पूजन सामग्री पहुंच रही है तो वहीं देशभर के तमाम हिस्सों से राम भक्त अपनी-अपनी श्रद्धा के मुताबिक, अपने रामलला के लिए सामग्री भेज रहे हैं. इसी बीच भगवान रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 100 टन बासमती चावल की खेप अयोध्या पहुंच गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर इस चावल से जो प्रसाद बनाया जाएगा उसे राम भक्तों को भोजन के रूप में वितरित किया जाएगा. इस दिन का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

36 जगहों पर चलेगा भोजनालय

बता दें कि, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या में 36 जगहों पर भोजनालय चलाए जाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि ठंड के मौके पर किसी भी राम भक्त को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. तो वहीं राम मंदिर ट्रस्ट को अब तक मसाले, चीनी, चायपत्ती, देशी घी, तेल और खाद्य सामग्री की बड़ी खेप राम भक्तों द्वारा अलग-अलग जिलों व राज्यों से भेजी गई है. राम मंदिर ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद यहां आने वाले राम भक्तों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराएगा. केंद्रीय भंडारण ग्राम सेवक पुरम में लगातार अनाज की बड़ी खेप पहुंच रही है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: “राम के नाम पर राजनीति नहीं कर रही भाजपा” निमंत्रण विवाद पर आचार्य सत्येंद्र दास ने उद्धव और संजय राउत को सुनाईं खरी-खोटी

16 जनवरी से शुरू होगा अनुष्ठान

बता दें कि राम मंदिर परिसर में 16 जनवरी से ही रामलला के विग्रह के अधिवास का अनुष्ठान भी शुरू हो जाएगा. इसके बाद रामलला की प्रतिमा को नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा और फिर 18 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा की विधि आरंभ हो जाएगी. इस दौरान मंडप प्रवेश पूजन, वास्तु पूजन वरुण पूजन, विघ्नहर्ता गणेश पूजन आदि किया जाएगा

22 को मनाएं दीवाली

बता दें कि 22 जनवरी को मंदिर उद्घाटन के दिन मंदिर ट्रस्ट के साथ ही पीएम मोदी ने भी दीपावली मनाने की अपील देशवासियों से की है. शनिवार को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि, पूरी दुनिया 22 जनवरी को ऐतिहासिक राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इंतजार कर रही है. इसी के साथ जनता से अपील की थी कि, वे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन को दीपावली के रूप में मनाएं और अपने-अपने घरों में दीपक जलाएं. पीएम ने ये भी कहा कि, सभी राम भक्त 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आ सकते, ये थोड़ा मुश्किल काम है, लेकिन जहां पर हैं वहीं पर उत्सव मनाएं, लेकिन 22 जनवरी के बाद अयोध्या जरूर आएं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

80 साल की उम्र में खरीदा पहला स्मार्टफोन, अब सेल्फी और इंस्टाग्राम सीख रहे हैं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…

12 minutes ago

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

36 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

37 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

1 hour ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

2 hours ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

2 hours ago