खेल

World Cup 2023: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ICC ने बनाया ग्लोबल एंबेसडर, कभी थे बॉल बॉय

World Cup 2023: क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर को ICC ने ग्लोबल एंबेसडर बनाया है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच से पहले प्रतिष्ठित आईसीसी क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी के साथ बाहर निकलेंगे और टूर्नामेंट के उद्घाटन की घोषणा करेंगे. दरअसल, भारतीय क्रिकेट आइकन और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को वनडे विश्व कप 2023 के लिए वैश्विक राजदूत के रूप में नामित किया गया है. मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन के पास 6 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने का रिकॉर्ड है. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में वर्ल्ड कप जीता था.

शानदार टूर्नामेंट का उत्साहपूर्वक इंतजार कर रहा हूं: सचिन

ग्लोबल एंबेसडर बनाए जाने पर सचिन तेंदुलकर ने कहा, “1987 में बॉल बॉय बनने से लेकर छह संस्करणों में देश का प्रतिनिधित्व करने तक, विश्व कप ने हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखा है. 2011 में विश्व कप जीतना सबसे गौरवपूर्ण है.” उन्होंने कहा, “इतनी सारी विशेष टीमें और खिलाड़ी यहां भारत में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में कड़ी प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं, मैं इस शानदार टूर्नामेंट का उत्साहपूर्वक इंतजार कर रहा हूं.”

यह भी पढ़ें: 90 मिनट तक इंतजार करता रहा TMC डेलिगेशन, केंद्रीय मंत्री ने नहीं की मुलाकात, कृषि मंत्रालय के बाहर धरने पर बैठे अभिषेक बनर्जी

मौजूद रहेंगे ये गेस्ट

तेंदुलकर ने कहा कि युवा विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए सपने देखते हैं. मुझे उम्मीद है कि यह संस्करण भी युवा लड़कियों और लड़कों को उच्चतम स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करेगा.” बता दें कि टूर्नामेंट में सर विवियन रिचर्ड्स, इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन, एबी डिविलियर्स, पूर्व भारतीय महिला कप्तान मिताली राज, एरोन फिंच, मोहम्मद हफीज, मुथैया मुरलीधरन, सुरेश रैना और पूर्व कीवी सहित कई अन्य आईसीसी राजदूत उपस्थित रहेंगे.

टीम इंडिया की बात करें तो इससे पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ उनका आखिरी वॉर्म-अप मैच बिना कोई गेंद खेले रद्द कर दिया गया था. भारत अब अपने शुरुआती वनडे विश्व कप 2023 मैच में ऑस्ट्रेलिया से खेलने के लिए चेन्नई के लिए उड़ान भरेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

26 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

45 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

47 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

54 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

54 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago