खेल

Mirabai Chanu Wins Silver: देश की स्टार वेटलिफ्टर ने रचा इतिहास, ओलंपिक चैंपियन को दी मात

Mirabai Chanu wins silver: देश की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करते हुए देश का नाम रोशन किया. उन्होंने 49 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. 28 साल की ये खिलाड़ी इन दिनों कलाई की चोट से जूझ रही हैं. हालांकि बावजूद इसके उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. बता दें कि पूर्व विश्व चैंपियन को सितंबर में प्रैक्टिस सेशन के दौरान कलाई में चोट लगी थी. मीराबाई ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप में कुल 200 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है.

ओलंपिक चैंपियन को दी मात

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और 49 किग्रा वर्ग में भाग ले रही चानु ने स्नैच में 87 किग्रा वजन उठाने में सफल रहीं. इस तरह उन्होंने कुल 200 kg भार उठाया. हालांकि स्नैच प्रयास के दौरान उन्होंने शानदार बचाव किया जब वह भार उठा रही थीं तो उनका संतुलन गलत हो गया था. लेकिन उन्होंने ऐसे में अपने शरीर पर काबू रखते हुए घुटनों और निचले शरीर का सहारा लिया. वह चीन की Jiang Huihua से पीछे रही जिन्होंने 206 किग्रा (93 किग्रा और 113 किग्रा) के कुल प्रयास से गोल्ड मेडल जीता जबकि उनकी हमवतन और टोक्यो ओलंपिक चैंपियन Hou Zhihua ने 198 किग्रा (89 किग्रा और 109 किग्रा) में ब्रांज मेडल जीता.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: सिराज से पंगा नहीं, Umran Malik ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को 151 KMPH की रफ्तार से दे मारा गेंद!

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, जीत के बाद क्या बोले कोच 

मीराबाई चानु के मुख्य कोच ने पीटीआई को बताया कि हम इस टूर्नामेंट के लिए उन पर कोई दबाव नहीं डाल रहे थे. यह वह वजन है जो मीरा नियमित रूप से उठाती हैं,. अब से हम वजन बढ़ाना और सुधार करना शुरू कर देंगे. बता दें, 2017 की विश्व चैंपियन चानू को सितंबर में ट्रेनिंग सत्र के दौरान कलाई में चोट लग गई थी. उन्होंने अक्टूबर में चोट के साथ राष्ट्रीय खेलों में भी भाग लिया था. कोच ने आगे कहा कि ‘हम चोट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सके क्योंकि हम विश्व चैंपियनशिप से बाहर नहीं होना चाहते थे. अब हम उनकी कलाई की चोट पर ध्यान देंगे क्योंकि अगली प्रतियोगिता से पहले हमारे पास काफी समय है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

6 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

28 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

32 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

44 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

45 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago