खेल

Mohammed Shami पर हो रही है पैसों की बारिश, विज्ञापन के लिए बने ब्रांड्स की पहली पसंद

Mohammed Shami: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी. इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी का बड़ा टेस्ट होगा. इससे पहले टीम इडिंया के गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. खास बात यह है कि इस वर्ल्ड कप में टीम इडिंया के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन गेंदबाजी के मोर्चे पर मोहम्मद शमी ने किया है.

मोहम्मद शमी ने इस वर्ल्ड कप के शुरूआती मैच नहीं खेले थे लेकिन जब ये क्रीज पर उतरे तो बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं. मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप के 5 मैचों में 23 विकेट्स लिए. टीम इंडिया को मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा  सपोर्ट किया. इसके चलते टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका, श्रीलंका जैसी टीमों को जल्दी आउट कर दिया है.

यह भी पढ़ें-खुशखबरी! छठ पूजा से पहले इतना सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, चेक करें कीमत

शमी पर हो रही पैसों की बारिश

शमी के प्रदर्शन के चलते उन पर पैसों की बारिश होने लगी है. खास बात यह है कि विराट कोहली से ज्यादा शमी के लिए ब्रांड्स पागल हो रहे हैं. कंपनियों के बीच उन्हें अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाने की होड़ मची हुई है. इसी वर्ल्ड कप के दौरान उनकी एंडोर्समेंट फीस में 100 फीसदी यानी दोगुने का इजाफा हो चुका है. इसका मतलब है कि उन पर लगातार पैसों की बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है.

यह भी पढ़ें-Tata Technologies IPO: इस तारीख को ओपन होगा टाटा टेक का आईपीओ, निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले! जानें इसके बारे में सबकुछ

ब्रांड्स के लिए पॉपुलैरिटी का दूसरा नाम बने शमी

इस मामले में कोलकाता बेस्ड एथलीट और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी फ्लेयर मीडिया के फाउंडर सौरजित चटर्जी ने बताया है कि न्यूट्रिशन से लेकर हेल्थ, बेवरेजेज, इलेक्ट्रॉनिक्स और हेडफोन जैसी कंपनियां शमी को अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाने के लिए बेकरार हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही कुछ कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील होने की संभावना है. उन्होंने आगे कहा कि करीब दो से तीन हफ्तों में कई मेल और फोन कॉल आ चुके हैं, जो दिखाता है कि टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी सफलता के ऊचें आसमान पर जा चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago