देश

Cyclone Midhili: बंगाल की खाड़ी में उठा एक और चक्रवात, 80Km प्रतिघंटा की रफ्तार, IMD का अलर्ट- 8 राज्यों पर होगा इसका असर

Cyclone Midhili Tracking Update: भारतीय उपमहाद्वीप को एक बार चक्रवाती तूफान झेलना पड़ेगा. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात का रूप ले रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, आज शुक्रवार 17 नवंबर की रात या शनिवार 18 नवंबर की सुबह यह चक्रवात पश्चिम बंगाल के सुंदरवन के पास से गुजरते हुए बांग्लादेश से टकरा सकता है. इस दौरान इसकी रफ्तार 80 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी.

बंगाल के राज्य सचिवालय ने जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस चक्रवात का नाम मिधिली (Cyclone Midhili) रखा गया है. बंगाल की खाड़ी में बने इस साइक्लोन का नाम मिधिली (Mydhili Cyclone) मालदीव की ओर से दिया गया था. मालदीव भारत के दक्षिण में हिंद महासागर के भीतर टापूओं पर बसा देश है, जहां 5 लाख से ज्‍यादा लोग रहते हैं. दरअसल, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के चक्रवातों से प्रभावित देश बारी-बारी से एक क्रम में चक्रवातों के नाम देते हैं. हालांकि, चक्रवात को अंग्रेजी में साइक्‍लोन ही कहते हैं.

इन 8 राज्‍यों पर पड़ेगा चक्रवाती तूफान का प्रभाव

चक्रवात मिधिली (Mydhili Cyclone) के प्रभाव का आंकलन मौसम विभाग के वैज्ञानिक कर रहे हैं. अब तक यह अनुमान लगाया गया है कि इस चक्रवात का असर भारत के 8 राज्यों में होगा, वे राज्‍य हैं- पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, नागालैंड और मेघालय. ये दक्षिण पूर्व के वो राज्‍य हैं, जहां हर साल कोई न कोई चक्रवाती तूफान आता ही है, पिछले कुछ सालों में इन समुद्री तूफानों ने तटीय इलाकों में बड़ा नुकसान पहुंचाया है. सालभर में इनसे करोड़ों की संपत्ति नष्‍ट हो जाती है.

यह भी पढ़िए: बंगाल की खाड़ी में पनपा चक्रवाती तूफान, भारत के इन राज्यों पर होगा असर, तटीय क्षेत्रों से लोगों को हटाने की कवायद शुरू

चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ और ‘हामून’ से भी नुकसान हुआ

चक्रवात मिधिली से पहले भारतीय उपमहाद्वीप में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ और ‘हामून’ के कारण भी घनघोर बारिश हुई थी. पिछले ही महीने चक्रवात के खतरे को देखते हुए भारत के कोस्टल एरिया से लोगों को हटाने का आदेश जारी किया गया था. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था कि साइक्‍लोन हामून (Cyclone Hamoon) से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में बारिश होगी, लेकिन ​इसका ज्यादा असर बांग्लादेश पर पड़ा. वहां मकानों की छतें उड़ गई थीं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

4 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

4 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

14 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

16 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

19 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

22 minutes ago