महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
कांग्रेस ने तेलंगाना में जारी किया घोषाणा पत्र
Telangana Congress Manifesto: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. पार्टी ने जनता के लिए अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है. कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो पार्टी अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पेश किया गया. कांग्रेस ने चुनाव में जनता से कई सारे वादे किए हैं. पार्टी ने महिलाओं पर खास तौर पर फोकस किया है. इसके अलावा 500 रुपये में सिलेंडर और किसानों के लिए भी कई सारे वादे किए हैं. इस दौरान पार्टी अध्य्क्ष खड़गे ने मोदी सरकार के पुराने वादों की याद दिलाते हुए कहा कि यहां एक भी वादा पूरा नहीं हुआ.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने आप लोगों से वादा करते हुए कहा था कि आपकी जेब में 15 लाख रुपए आएंगे, किसानों की आय दोगुनी होगी. काला धन खत्म कर दूंगा लेकिन वे सिर्फ कहते हैं, करते कुछ भी नहीं. पीएम मोदी जनता को भड़काते हैं, लोगों को अलग करने की कोशिश करते हैं.
इसके बाद कांग्रेस नेता खड़गे ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में जो भी वादा किया है, हम उसे पूरा कर दिखाएंगे. इसलिए मेरी आप लोगों से अपील है कि हाथ के निशान पर बटन दबाकर कांग्रेस को जीत दिलाएं. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनते ही योजनाबद्ध तरीके से 2 लाख नौकरियां देने की दिशा में काम किया जाएगा. हम इस वादे को पूरा करने में बिल्कुल भी देर नहीं करेंगे. हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं.
मल्लिकार्जुल खड़गे ने केसीआर की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तेलंगाना की भ्रष्ट सरकार ने कालेश्वरम प्रोजेक्ट में बहुत बड़ा घोटाला किया है. लेकिन KCR सरकार के इन घोटालों पर मोदी जी खामोश रहते हैं.
महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए
500 रुपए में गैस सिलेंडर
महिलाओं को फ्री बस सेवा
किसानों को हर साल 15,000 रुपए
खेतीहर मजदूरों को 12,000 रुपए
धान पर 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस
200 यूनिट बिजली फ्री
घर बनाने के लिए 5 लाख रुपए की सहायता
तेलंगाना आंदोलन के सेनानियों को 250 वर्ग गज जमीन
वरिष्ट नागरिकों को 4,000 रुपए पेंशन
10 लाख रुपए तक का स्वास्थय बीमा
छात्रों को पढ़ाई के लिए 5 लाख रुपए की मदद
तेलंगाना इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल बनाए जाएंगे
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…
UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…
सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…