खेल

Morocco vs Portugal: पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा मोरक्को, पुर्तगाल और रोनाल्डो का टूटा सपना

Morocco vs Portugal: मोरक्को की टीम ने इतिहास रचते हुए फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया. इसी के साथ मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकन टीम बन गई है. इससे पहले कोई भी अफ्रीकन देश वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचा था. वहीं, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को के हाथों हार के साथ ही पुर्तगाल और रोनाल्डो का वर्ल्ड कप 2022 में सफर थम गया.

मोरक्को की टीम ने स्पेन के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया था, कुछ वैसी ही शुरुआत पुर्तगाल के खिलाफ की. रोनाल्डो के मैदान पर न होने से पुर्तगाल की टीम में जोश नजर नहीं आ रहा था. दूसरी तरफ, मोरक्को ने हाफ-टाइम से ठीक पहले बढ़त बना ली जब एन नेसरी ने यह्या अतिअत के पास पर हेडर से बेहतरीन गोल दागा. इसी के साथ नेसरी वर्ल्ड कप इतिहास में मोरक्को की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन गोल दागे हैं.

51वें मिनट में मैदान पर उतरे रोनाल्डो

वहीं, मैच के 51वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैदान पर उतारा गया जब उन्होंने गुरेरो को रिप्लेस किया. मैदान पर उतरते के बाद रोनाल्डो ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी की. यह रोनाल्डो का 196वां अंतरराष्ट्रीय मैच था. हालांकि, इस मैच में रोनाल्डो कुछ खास नहीं कर पाए. मोरक्को के डिफेंडर्स ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और वर्ल्ड कप में इस हार के साथ रोनाल्डो का खिताब जीतने का सपना टूट गया.

ये भी पढ़ें: WATCH: ये वीडियो देखकर फुटबॉल फैंस हुए इमोशनल, हार के बाद खूब रोए Neymar… आंखों से निकले आंसू

पुर्तगाल ने पहले हाफ में दिखाया औसत दर्जे का खेल

पुर्तगाल ने पहले हाफ में सिर्फ पांच शॉट अटेम्प्ट किए जो 2022 फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल द्वारा पहले हाफ में किए गए सबसे कम अटेम्प्ट रहा. जबकि, मोरक्को के सात शॉट ऑन टारगेट रहे. राउंड ऑफ-16 में मोरक्को ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया था. जबकि पुर्तगाल ने स्विटजरलैंड को 6-1 से हराकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई थी.

कमल तिवारी

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

41 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

57 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago